
फोटो सोर्स: पत्रिका, CMO गोरखपुर
गोरखपुर में अब धीरे धीरे तापमान बढ़ना शुरू हो गया है, स्वास्थ्य विभाग ने सूरज की तपिश से जुड़ी बीमारियों के बचाव और इलाज की तैयारी शुरू कर दी है। CMO गोरखपुर डॉ. राजेश झा ने जिला और ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी अस्पतालों में जरूरी दवाएं, उपकरण और उपचार की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ली जाए।
इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिया कि लोगों को गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। CMO ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से अब तापमान बढ़ने के संकेत मिले हैं। इस दौरान हीट स्ट्रोक और अन्य मौसमी बीमारियों के मामले सामने आ सकते हैं। इसे देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को पहले से तैयार रहने को कहा गया है।
जनता को आगाह करते हुए CMO ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को तेज गर्मी के कारण अधिक परेशानी होती है तो उसे तुरंत 108 एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया जाए। मरीज का उपचार प्रशिक्षित चिकित्सक से ही कराया जाए और किसी भी अप्रशिक्षित व्यक्ति या झोलाछाप के पास इलाज कराने से बचें।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड में हीट स्ट्रोक और अन्य मौसमी बीमारियों के इलाज के लिए जरूरी दवाएं और उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। CMO ने कहा कि आशा, ANM और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों को बदलते मौसम में अपनाए जाने वाले खानपान और दिनचर्या के बारे में जागरूक करेंगे।
Published on:
06 Mar 2026 10:34 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
