
फोटो सोर्स: पत्रिका, SSP का निरीक्षण
शुक्रवार को SSP डॉ. कोस्तुभ ने रिजर्व पुलिस लाइन गोरखपुर स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों और आरटीसी ट्रेनिंग के म०आ० प्रशिक्षुओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई।
SSP ने परेड के दौरान अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों से टोलीवार ड्रिल भी करवाई तथा उनकी कार्यकुशलता का निरीक्षण किया। इसके साथ ही परेड में शामिल विभिन्न इकाइयों—यू0पी0-112, परिवहन शाखा, घुड़सवार पुलिस आदि का भी निरीक्षण कर उनकी तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान SSP ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पुलिसकर्मी अपने स्वास्थ्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि आमजन की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Published on:
06 Mar 2026 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
