6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सत्ता और शराब का नशा…गोरखपुर पुलिस रही मेहरबान, थाने में आरोपी ने शर्ट बदला…हिरासत के दौरान जींस की पॉकेट में हाथ डाले आया नजर

मोहद्दीपुर-चार फाटक ओवरब्रिज पर बेकाबू फॉर्च्यूनर की चपेट में आए डॉक्टर कमलेश शर्मा के भाई उमेश शर्मा (50) की भी देर रात एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।वह घटना वाली रात में मोहद्दीपुर में रहने वाली बहन से होली मिलकर स्कूटी से अपने घर गीता वाटिका शाहपुर लौट रहे थे।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur news

फोटो सोर्स: पत्रिका, रंगबाज गोल्डन साहनी

गोरखपुर में होली की रात अनियंत्रित फॉर्च्यूनर ने खून की होली खेली, नशे में धुत कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का करीबी और पार्टी का कार्यकर्ता गलत साइड से ओवरब्रिज पर आती हुई गाड़ियों को जबरदस्त ठोकर मारा, इस हादसे में मेडिकल कालेज गोरखपुर के छात्र आकाश पांडे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार उमेश शर्मा की भी आज सुबह मौत हो गई।

बुधवार की रात फॉर्च्यूनर से मचाया था शहर में कहर

बुधवार को जब यह हादसा हुआ तो ओवरब्रिज पर हड़कंप मच गया इस बीच फॉर्च्यूनर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर और कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज ट्रेस करते हुए आरोपी चालक गोल्डन साहनी को घर से हिरासत में ले किया और फॉर्च्यूनर सीज कर दी। तब तक शहर में यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी और आरोपी गोल्डन साहनी की कारगुजारियां भी खुलने लगी।

आरोपी चालक गोल्डन साहनी कैबिनेट मंत्री का करीबी

जानकारी के मुताबिक आरोपी गोल्डन साहनी निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का करीबी है, और ब्लॉक प्रमुख बनने की तैयारी कर रहा है। उसके रंगबाजी के किस्से भी वायरल होने लगे। गोरखपुर में फॉर्च्यूनर से मौत का नंगा नाच करने वाले संभावित ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी गोल्डन साहनी ट्रैफिक वॉयलेशन का पुराने खिलाड़ी है। अब तक 23 चालान का पैसा भर चुका हैं, 12 चालान पेंडिंग हैं।

हिरासत में भी नहीं दिखा चेहरे पर शिकन, थाने में कपड़े बदला

गिरफ्तारी के दौरान भी गोल्डन साहनी जींस के दोनों पाकेट में हाथ डालकर स्टाइल दिखाता रहा। गिरफ्तारी के अगले दिन उसने शाहपुर थाने में कपड़े चेंज किए और सफेद शर्ट में जेल जाते हुए दिखा। आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कैबिनेट मंत्री के साथ कई रील बनाई है।

गोल्डेन साहनी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का करीबी है। वह उन्हें फूफा कहता है। उसकी फेसबुक पोस्ट पर यह सेल्फी चर्चा में है, जिसे खुद कैबिनेट मंत्री ने लिया है। गोल्डेन भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था।

पकड़ा गया आरोपी कार्यकर्ता है, रिश्तेदार नहीं

चौरीचौरा के विधायक और मंत्री डॉ. संजय निषाद के पुत्र इंजी. सरवन निषाद का कहना है कि एमबीबीएस छात्र की मौत दुखद घटना है। निषाद पार्टी की संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है। इस मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक है। वह डॉ. संजय निषाद का रिश्तेदार नहीं है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। पार्टी पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगी।