
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, दीवाल फांदती पुलिस
गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा एक घर में खिड़की के रास्ते घुसते हुए दिख रहा है। यह घटना 25 जनवरी की दोपहर की बताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल CCTV फुटेज में कुछ पुलिसकर्मी, जिनमें एक महिला सिपाही भी शामिल है, दीवार फांदकर घर में प्रवेश करते दिख रहे हैं। इसके बाद वे खिड़की के रास्ते अंदर घुसते हैं और दो व्यक्तियों को पकड़ने का प्रयास करते हैं।
पुलिसकर्मियों की इस कारवाई का घर के अंदर मौजूद महिलाओं ने विरोध किया, जिससे पुलिस और परिजनों में हल्की झड़प भी हुई। जानकारी के मुताबिक यह मामला गोला थानाक्षेत्र स्थित बेवरी चौराहे का है, जहां दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। यह विवाद वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।
बताया गया कि एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई थी। दूसरे पक्ष ने तहसील में समाधान दिवस पर भी शिकायत की थी, जिसके बाद उपजिलाधिकारी ने यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे।
जानकारी के मुताबिक 25 जनवरी को एक पक्ष द्वारा दोबारा निर्माण कार्य शुरू किया गया, जिसे दूसरे पक्ष ने गिरा दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने निर्माण गिराने वाले पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। अन्य लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और घर में प्रवेश के लिए दीवार कूदकर खिड़की से अंदर पहुंची। जबकि घर के अंदर महिलाएं भी मौजूद थीं। इस मामले में गोला थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और कारवाई की गई।
Published on:
25 Jan 2026 11:59 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
