
फोटो सोर्स: पत्रिका, SSP गोरखपुर
पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मीडिया से मुलाकात के कार्यक्रम में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं। उन्होंने कहा कि जनपद में पहले से हो रहे अच्छे कार्य जारी रहेंगे, लेकिन पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा।
शासन और पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार काम करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।एसएसपी ने कहा कि आम जनता को बेहतर सर्विस और बेहतर डिलीवरी देना ही उनका लक्ष्य है। थाना दिवस और थानों पर होने वाली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण यथासंभव थाना स्तर पर और तय समय में किया जाएगा।
एसएसपी ने साफ किया कि अपराधियों के खिलाफ शासन की मंशा अनुरूप अभियान चलाया जाएगा।
पुराने अपराधियों को चिन्हित कर उन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए टेक्निकल टीम और इंटेलिजेंस यूनिट को सक्रिय किया जाएगा, ताकि अपराध पर पहले ही लगाम लग सके।
एसएसपी ने बताया कि आने वाले नए आरक्षियों को बेहतर और आधुनिक पुलिसिंग में लगाया जाएगा। इससे थानों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और जनता को तेजी से राहत मिलेगी।
अंतर्जनपदीय सीमाओं को और मजबूत करने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी जिलों के साथ समन्वय बढ़ाकर अपराधियों की आवाजाही पर रोक लगेगी।आसपास के जिलों की अच्छी व्यवस्था का लाभ गोरखपुर को भी मिलेगा।
एसएसपी ने कहा कि ऑनलाइन ठगी के मामलों में सबसे अहम है तुरंत सूचना देना। जितनी जल्दी पुलिस को जानकारी मिलेगी, उतनी जल्दी संबंधित खाते को होल्ड कराकर पैसे रोके जा सकते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि बिना देर किए तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
शहर की ट्रैफिक समस्या पर उन्होंने बताया कि एसपी ट्रैफिक के साथ बैठक कर निर्देश दिए गए हैं। आगे ठोस प्लान बनाकर जाम से निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा। आने वाले होली पर्व को देखते हुए उन्होंने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जल्द ही बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
Published on:
07 Feb 2026 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
