5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एम्स गोरखपुर के मेस में दूसरी बार पड़ा छापा, छात्रों के स्वास्थ्य के साथ हो रहा है खिलवाड़… बड़ी मात्रा में मिले एक्सपायर्ड और खराब सामान

एम्स के मेस में लगातार खराब क्वालिटी का खाना मिलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मेस में छापेमारी कर कई खराब खाद्य पदार्थों को बरामद किया है, इसके साथ ही कुछ सामानों को लैब में टेस्ट कराने के लिए अपने साथ लेकर गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur aiims

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, एम्स के मेस में छापा

एम्स गोरखपुर के मेस में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी की है, इस दौरान टीम को एक्सपायर्ड नमकीन, मसाला, खराब आटा सहित अन्य खाद्य सामान मिले। टीम ने चावल, हरी सब्जियों समेत अन्य खाद्य पदार्थ के क्वालिटी की जांच की। इसके साथ ही कुछ सामानों के सैंपल इकट्ठा करके अपने साथ जांच के लिए ले गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, मेस के खाने में छात्रों को मिला था कीड़ा

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने मेस संचालक को नोटिस जारी करके खराब सामान को हटाने की चेतावनी दी है। बता दें कि अभी दो दिन पहले ही छात्रों को मेस के खाने में कीड़ा मिला था जिसकी शिकायत एम्स प्रशासन से किया था। मेडिकल छात्रों ने मेस संचालक पर रात का बासी खाना सुबह में दोबारा गरम करके परोसे जाने का आरोप लगाया था।

बोलीं एम्स कार्यकारी निदेशक

छात्रों का कहना था कि मेस में खुले में फेंकी गई सड़ी-गली सब्जी का इस्तेमाल किया जा रहा। एम्स गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक डा. विभा दत्ता ने कहा कि मेस की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जांच की है। संचालक को नोटिस जारी करके चेतावनी दी गई है। यदि भोजन में फिर गड़बड़ी मिलेगी तो जुर्माना के साथ कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी पड़ चुका है मेस में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा

बता दें कि इससे पहले भी जनवरी 2025 में मेस के खाना में कीड़ा मिलने पर छापा पड़ था। उस समय AIIMS प्रशासन ने संचालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। लेकिन टेंडर निरस्त नहीं किया गया। मेस का भोजन करने के बाद 16 जूनियर डाक्टर्स और मेडिकल व नर्सिंग स्टूडेंट्स की तबीयत बिगड़ गई थी।