3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में भाजपा नेता पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…हालत गंभीर, भारी फोर्स तैनात

गगहा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात बदमाशों ने एक भाजपा नेता को गोली मार दी। गोली लगने से भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, बीजेपी नेता को गोली मारी

गोरखपुर के गगहा थानाक्षेत्र में मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता को गोली मार दी। गोली उनके पीठ में लगी, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गए। मौके का फायदा उठाते हुए बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना पर गगहा थाने की पुलिस पहुंची।तत्काल भाजपा नेता को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज चल रहा है।

भाजपा नेता को गोली मारी, पीठ में फंसी गोली

जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के भैसहा निवासी भाजपा नेता व लीलावती सिंह स्मारक इंटर मीडिएट कालेज, भैंसहा के प्रबंधक राधामोहन सिंह को रकहट और भैंसहां के बीच बंधे पर रात करीब 8:45 बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी है।

इंस्पेक्टर अपनी गाड़ी से लेकर पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र

सूचना मिलते ही गगहा थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल भाजपा नेता को अपनी गाड़ी से लेकर गगहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, डॉक्टरों ने बताता कि गोली पीठ में फंसी हुई है।

हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

भाजपा नेता को गोली मारे जाने की खबर मिलते ही मौके पर CO बांसगांव भी फोर्स के साथ पहुंचे, गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। गोली लगने की खबर मिलते ही भारी संख्या में लोग गगहा अस्पताल पर पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए भाजपा नेता राधामोहन को जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग