Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में गर्ल्स कबड्डी मैच में जमकर मारपीट, विनर टीम की दो लड़कियों के हाथ टूटे…कई अन्य हुईं चोटिल

गोरखपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज में कबड्डी मैच के दौरान जमकर मारपीट हुई। यहां मैच जीती गर्ल्स टीम पर हारने वाली टीम की लड़कियों ने लड़कों के साथ मिलकर KIPM की गर्ल्स को बुरी तरह पिटी।

2 min read
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, गर्ल्स कबड्डी मैच में जमकर मारपीट

गोरखपुर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे कबड्डी मैच में जमकर मारपीट हुई। यह विवाद तब हुआ जब जीती हुई टीम पर दूसरी टीम की लड़कियों ने लड़कों के साथ मिलकर हमला बोल दिया, अचानक इस हमले में कई लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

घायल छात्राओं को टीचर लेकर जिला अस्पताल पहुंचे

मारपीट की खबर मिलते ही मैदान पर पहुंचे कॉलेज के टीचर घायल लड़कियों को जिला अस्पताल लेकर आए जहां उनका इलाज चल रहा है।डॉक्टरों ने बताया कि दो लड़कियों का हाथ टूट गया है। अस्पताल से ही कॉलेज प्रशासन ने गीडा थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच रही है। घटना गीडा के बुद्धा इंस्टीयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) की है।

कबड्डी मंच में KIPM की टीम ने BIT की टीम को हराया

जानकारी के मुताबिक गीडा थानाक्षेत्र के बुद्धा इंस्टीयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) में AKTU के अंतर्गत प्रतियोगिता चल रही है। शुक्रवार शाम 4 बजे BIT और गीडा के ही KIPM कॉलेज की लड़कियों के बीच कबड्‌डी का फाइनल मैच चल रहा था। रोमांचक मैच में BIT को हराकर के KIPM की टीम विजेता बनी। आरोप है कि तभी BIT कॉलेज की लड़कियां, लड़कों के साथ आईं और KIPM की लड़कियों पर हमला कर दी।

छात्राओं ने लड़कों के साथ मिलकर विनर टीम पर किया हमला

थोड़ी देर तक जमकर मारपीट हुई। जिसमें KIPM की चार छात्राओं काे चोट आई है। कालेज स्टाफ चोटिल लड़कियों को साथ लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और गीडा थाने को सूचित किया। तीनों घायल लड़कियां KIPM से BBA और BCA की पढ़ाई कर रही हैं। घायल छात्राओं के नाम जान्हवी उपाध्याय, सृष्टि दूबे, अंकिता शर्मा और आफरीन हैं। इस संबंध में BIT कॉलेज के दीपक अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ के जोनल स्पोर्ट्स 2025 का समापन समारोह कार्यक्रम था, विवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं है।