4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फतेहपुर, Jun 01, 2026

प्रेमिका ने पति के साथ मिल फतेहपुर के रहने वाले प्रेमी की हत्या की, शव को जंगल में जलाया, दोनों गिरफ्तार

Murder In Love Affair: फतेहपुर के रहने वाले युवक की दंपति ने हत्या कर शव को जंगल में ले जाकर जला दिया। पुलिस ने आरोपी दंपत्ति की निशानदेही पर शव के अवशेष बरामद किया। जिन्हें डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया। ‌

हत्या आरोपी गिरफ्तार, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Murder In Love Affai: फतेहपुर के रहने वाले युवक की प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर धोखे में हत्या कर दी और शव को जंगल में ले जाकर जला दिया। मृतक पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ के दौरान दंपति ने हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि शव को जंगल में ले जाकर जला दिया है। आरोपी दंपति की निशानी पर पुलिस ने जंगल से शव के अवशेषों बरामद किये। उन्हें डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। मामला टिकरा थाना क्षेत्र का है।

फतेहपुर के बकेवर क्षेत्र का रहने वाला युवक

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी इंद्रपाल निषाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा विजय निषाद 8 मई से गायब है, जो मोटरसाइकिल से मनकी गांव थाना कुरारा, हमीरपुर गया था। उसके बाद से वह वापस लौटकर घर नहीं आया। इंद्रपाल निषाद ने मनकी कुरारा, हमीरपुर निवासी किरण और उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे विजय का प्रेम संबंध किरण के साथ था। जिसकी जानकारी किरण के पति कामता निषाद को थी। दोनों ने मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया है।

पुलिस की पूछताछ में कबूल किया

मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। शुरुआत में घटना करने से इनकार करने वाले दंपति में विजय निषाद की हत्या करना कबूल किया। उन्होंने बताया कि विजय की हत्या घर में की गई है, जिसके शव को घाटमपुर के रउना क्षेत्र के तहरापुर के जंगल में ले गए, जहां उसके शव को आग लगा दिया गया।

घाटमपुर के जंगल से शव को किया बरामद

दंपति के कबूलनामे नाम के बाद बकेवर थाना पुलिस ने रेउना पुलिस से संपर्क किया और दोनों थानों की पुलिस हत्या आरोपी दंपति की निशानदेही पर घटनास्थल पहुंचे, जहां शव के अवशेष को बरामद किया। रेउना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि शव के अवशेषों को डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विजय निषाद की हत्या की जानकारी मिलते ही मृतक परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। इंद्रपाल निषाद ने बताया कि बेटे के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें