29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फतेहपुर, May 29, 2026

कांग्रेस ने शेयर किया खटारा बस का वीडियो; BJP के ‘डबल इंजन’ पर निशाना, विकास और हकीकत पर शुरू हुई राजनीति

Uttar Pradesh Politics: कांग्रेस ने यूपी में एक खटारा रोडवेज बस का वीडियो पोस्ट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है। यात्रियों द्वारा बस धक्का लगाने के दृश्य को लेकर विकास पर सवाल उठे हैं। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

Viral video

बस में धक्का लगाते यात्री (सोर्स - सोशल मीडिया)

Congress vs BJP:कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कुछ यात्री एक सरकारी रोडवेज बस को धक्का लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सामने आते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है और सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि यह उत्तर प्रदेश में “विकास” की असली तस्वीर है। पार्टी का कहना है कि जब सरकार करोड़ों रुपये के एक्सप्रेसवे और विकास योजनाओं का ढिंढोरा पीट रही है, तब जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। वीडियो में दिख रही बस की हालत को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

फतेहपुर डिपो की बस का वीडियो बना बहस का केंद्र

कांग्रेस का दावा है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही बस फतेहपुर डिपो की है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि बस खराब हालत में सड़क पर खड़ी है और यात्री उसे धक्का देकर आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। यह दृश्य न केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया बल्कि लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय भी बन गया है। पार्टी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर यही 'विकास' है तो आम जनता को इससे क्या फायदा मिल रहा है? कांग्रेस का आरोप है कि जनता टैक्स देती है, लेकिन उसे बदले में सुविधाएं नहीं मिलती हैं।

डबल इंजन सरकार के विकास के दावे सिर्फ कागजों में है

कांग्रेस ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “डबल इंजन सरकार” के विकास के दावे सिर्फ कागजों और प्रचार तक सीमित हैं। पार्टी ने कहा कि जमीनी स्तर पर हालात अलग तस्वीर दिखाते हैं, जहां लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए भी परेशान हैं। कांग्रेस ने यह भी सवाल उठाया कि जब सरकारी बसें ही इस हालत में होंगी, तो आम लोगों की यात्रा कैसे सुरक्षित और आसान हो सकती है। पार्टी ने इसे प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण बताया है।

सोशल मीडिया पर गर्म हुई बहस

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। कुछ लोग कांग्रेस के आरोपों का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश बता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि ऐसी घटनाएं सिस्टम की कमियों को उजागर करती हैं। वहीं सरकार की ओर से अभी तक इस वायरल वीडियो या कांग्रेस के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जिससे मामला और भी चर्चा में बना हुआ है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें