29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फतेहपुर, May 17, 2026

फतेहपुर में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए 8 लोग डूबे, 4 की मौत, 4 को मछुआरों ने बचाया

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां यमुना नदी में नहाने गए 8 लोग डूब गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई है।

Four youths drowned in Rind River

फतेहपुर में 8 युवक नदी में डूबे (Image: Patrika)

Fatehpur News: फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। यहां यमुना नदी में नहाते समय 8 लोग डूब गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई है। वहीं, 4 लोगों को मछुआरों ने बचा लिया है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यमुना नदी में डूबकर 4 युवकों की मौत

रविवार को यमुना नदी में नहाते समय 8 युवक गहरे पानी में डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद मछुआरों ने डूब रहे 4 लोगों को बाहर निकाल लिया, जबकि 4 की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान ललौली थाना क्षेत्र के तपनी निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

नदी में नहाने गए थे 9 युवक

फतेहपुर में यमुना नदी में डूबकर 4 युवकों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तपनी गांव से कुल 9 युवक कुंनुहा डेरा के पास यमुना नदी में नहाने गए थे। नहाते समय एक युवक पहले ही बाहर आ गया। वहीं, 8 युवक गहरे पानी की तरफ बढ़ गए। इस दौरान 4 लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई है, जबकि 4 को मछुआरों ने बचा लिया है। नदी से निकाल कर चारों युवकों को इलाज के लिए बिंदकी CHC में भर्ती कराया गया है।

कौशांबी में गंगा नदी में 3 किशोर डूबे

कौशांबी जिले में भी बड़ा में हादासा हुआ है। कौशांबी जिले में महिला घाट पर तीन दोस्त अमन निषाद (14), उमेश निषाद (15) और प्रदीप कुमार (17) नहाने गए थे। नहाने समय तीनों दोस्त गहरे पानी में डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों और गोताखोरों ने उमेश निषाद और प्रदीप कुमार को बचा लिया, जबकि अमन नदी में बह गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। नदी में डूबे अमन को खोजने का प्रयास जारी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें