Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी कार्रवाई: दो सगे गैंगस्टर भाइयों की 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त, डीएम के आदेश पर कराई गई मुनादी

Etawah Rs 6 crore seized Property इटावा पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर दो गैंगस्टर भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिनकी 6.5157 हेक्टेयर जमीन जब्त कर ली गई है। जिसकी कीमत 6 करोड़ से ऊपर है। एसएसपी इटावा ने यह जानकारी दी है।

2 min read
राजस्व टीम ने सीज की जमीन (फोटो सोर्स- 'X' Etawah पुलिस वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- 'X' Etawah पुलिस वीडियो ग्रैब)

Etawah Two gangster brothers Rs 6 crore Property seized इटावा पुलिस में दो गैंगस्टर भाइयों की 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति को जब्त किया है। जिसमें कई थाना क्षेत्रों में स्थित जमीन शामिल है। जिला प्रशासन ने इसकी मुनादी कराते हुए कहा कि अब इस संपत्ति को खरीदना या बेचना या कब्जा करना कानूनी जुर्म है। इस मौके पर तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी। मामला फ्रेंड्स कॉलोनी और सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

दो सगे भाइयों के खिलाफ हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी में दर्ज मुकदमे पर यह कार्रवाई की गई है। इंद्रपाल सिंह और राजवीर सिंह पुत्रगण रामनाथ निवासी अशोक नगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा, राजवीर सिंह पुत्र बृजपाल सिंह मोहल्ला मित्र पुरम कृष्णा हॉस्पिटल के सामने भरथना रोड थाना फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

6.5157 हेक्टर अचल संपत्ति जब्त की गई

मामले की विवेचना कर रहे विवेचना अधिकारी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार थाना सिविल लाइन इटावा ने अभियुक्त गणों के अवैध रूप से अर्जित की गई कुल 6.5157 हेक्टर अचल संपत्ति जिसकी कीमत करीब 6 करोड़ 2 लाख रुपए है को जब्त किया गया है। यह कीमत राजस्व अधिकारियों द्वारा सत्यापित की गई है। इसमें फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित दो मकान भी शामिल है। जिनकी कीमत 1 करोड़ 13 लाख रुपए आंकी गई है।

डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

बीते 16 अक्टूबर 2025 को अभियुक्त इंद्रपाल सिंह और अशोक की संपत्ति को जिला मजिस्ट्रेट इटावा के आदेश पर जब्त की गई है। धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अंतर्गत सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक और फ्रेंड्स कॉलोनी थानाध्यक्ष सदर तहसीलदार राजस्व टीम की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई है। इंद्रपाल सिंह के खिलाफ 11 मुकदमे और अशोक के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं। ‌इस मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार, फ्रेंड्स कॉलोनी थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, चौबिया थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल, नायब तहसीलदार सुधार विपिन कुमार मिश्रा, लेखपाल और पुलिस वाले मौजूद थे।