फोटो सोर्स- पत्रिका
Physical relations with female constable on pretext of marriage इटावा में महिला सिपाही ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया है कि पिछले 8 साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा है। अब शादी से इंकार कर रहा है। कहता है घर वाले तुम्हें स्वीकार नहीं करेंगे। युवक के शादी से इंकार करने के बाद महिला सिपाही के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने थाना में तहरीर देकर आप बीती सुनाई है। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना में तहरीर देकर महिला सिपाही ने बताया है कि 2017 में कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के दौरान बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी निवासी रोहित से उसकी नजदीकी बढ़ी। वह भी वहीं पर पढ़ाई करता था। शुरुआत में दोस्ती फिर धीरे-धीरे एक दूसरे को प्यार करने लगे। इसी दौरान उसकी उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हो गई। इस दौरान उसने रोहित से कई बार शादी करने के लिए कहा। लेकिन बहाना बनाकर टाल देता था। लेकिन शारीरिक संबंध बनाना ही छोड़ा। लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने कड़ाई से कहा कि शादी कर लो तो उसने इंकार कर दिया और कहने लगा कि उसके घर वाले इस रिश्ते को मंजूर नहीं करेंगे।
रोहित के इंकार के बाद महिला सिपाही के पैरों से जमीन खिसक गई। उसने फ्रेंड्स कॉलोनी में तहरीर देकर रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहित को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायण राय ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
Published on:
19 Oct 2025 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग