Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पापा-मम्मी के घर पर नहीं होने का बेटी ने उठाया फायदा: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में भाई ने देखा; और फिर…

UP Crime: घर में पापा-मम्मी के नहीं होने का नाबालिग लड़की ने गलत फायदा उठाया। लड़की ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। उसे आपत्तिजनक स्थित में लड़की के छोटे भाई ने देख लिया। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read

एटा

image

Harshul Mehra

Aug 28, 2025

UP Crime

एटा में बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर की छोटे भाई की हत्या। फोटो सोर्स-Ai

UP Crime: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक बहन ने अपने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। इस नृशंस हत्याकांड में लड़की के प्रेमी ने भी उसका साथ दिया। मामले की जांच की जा रही है।

भाई ने बहन को आपत्तिजनक स्थिति में देखा

दरअसल, एटा में एक 16 साल लड़की और उसके 20 साल के प्रेमी को लड़की के 13 साल के भाई की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की के भाई ने लड़की को घर के अंदर प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था।

लड़के का घर में मिला शव

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार देर रात जलेसर थाना इलाके के नगला मितान गांव में हुई। अगली सुबह, लड़के का शव घर के अंदर मिला। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मामले में पुलिस ने क्या कहा?

जलेसर के SHO सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। लड़का चौथी कक्षा का छात्र था जबकि उसकी बहन ने स्कूल छोड़ दिया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की उसी गांव के रहने वाले विनय शर्मा (20) के साथ रिश्ते में थी। पूछताछ के दौरान आरोपी लड़की ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में अपने परिवार की मौजूदगी में उसने अपराध कबूल कर लिया।

खेत पर गए थे पिता, घर में नहीं थी मम्मी

SHO सिंह ने बताया, "जब लड़की का प्रेमी शर्मा देर रात उससे मिलने आया, तो उसके पिता खेत पर गए हुए थे और उसकी मां भी घर पर नहीं थी। इस दौरान लड़का उनके पास आया और शोर मचाने की धमकी दी। उसे चुप कराने के लिए शर्मा ने उसका मुंह बंद कर दिया और लड़की ने उसका गला घोंट दिया। इसके बाद शर्मा मौके से फरार हो गया। अगली सुबह लड़की ने अपने भाई को मरा हुआ पाकर नाटक रचने की कोशिश की।"

DSP जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विनय शर्मा को मंगलवार को जेल भेज दिया गया, जबकि लड़की को बाल सुधार गृह में रखा गया है।