30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Mar 09, 2026

तरुण खाटिक हत्याकांड पर स्वरा भास्कर का तीखा बयान, बोलीं- ‘लोग इसे नफरत फैलाने…’

Swara Bhaskar Reaction on Tarun Khatik murder: दिल्ली के उत्तम नगर मर्डर केस को लेकर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना को लेकर कुछ संगठनों और राजनीतिक माहौल पर सवाल उठाए और कहा कि इस मामले को नफरत फैलाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Swara Bhaskar Reaction on Tarun Khatik Murder

तरूण हत्याकांड पर स्वरा भास्कर के तीखे बोल। (फोटो सोर्स: reallyswara)

Swara Bhaskar Reaction on Tarun Khatik Murder: दिल्ली के उत्तम नगर मर्डर केस को लेकर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना को लेकर कुछ संगठनों और राजनीतिक माहौल पर सवाल उठाए और कहा कि इस मामले को नफरत फैलाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उत्तम नगर मर्डर केस पर स्वरा भास्कर का बयान वायरल (Swara Bhaskar Reaction on Tarun Khatik Murder)

दिल्ली के उत्तम नगर में हुए तरुण खाटिक हत्याकांड को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस का बयान चर्चा में आ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लंबा पोस्ट लिखकर इस मामले पर अपनी राय रखी। स्वरा ने कहा कि इस घटना को अलग-अलग तरीके से पेश किया जा रहा है और कुछ लोग इसे नफरत फैलाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। उनका यह पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

उत्तम नगर की घटना पर स्वरा भास्कर की प्रतिक्रिया

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान दो परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था। इस विवाद के बाद 26 साल के तरुण खाटिक को गंभीर चोट लगी और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया और सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। इसी बीच स्वरा भास्कर ने भी इस मामले पर पोस्ट करते हुए कहा कि पूरी घटना काफी जटिल है और इसे सही संदर्भ में समझने की जरूरत है।

स्वरा ने सोशल मीडिया पर उठाए कई सवाल

अपने पोस्ट में स्वरा भास्कर ने कहा कि कुछ लोग इस घटना को एक खास नैरेटिव के साथ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि मामले की जांच पुलिस कर रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि इस तरह की घटनाओं को राजनीतिक या सांप्रदायिक नजरिए से देखने के बजाय कानून के अनुसार न्याय होना चाहिए। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

बुलडोजर कार्रवाई और बयान पर बढ़ी बहस

स्वरा भास्कर ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि घटना के बाद जिस तरह की कार्रवाई और बयान सामने आए, उससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। उन्होंने दावा किया कि एक मुस्लिम परिवार के घर पर बुलडोजर चलाए जाने के बाद कुछ लोगों ने इसका जश्न मनाया, जिस पर उन्होंने सवाल उठाए। एक्ट्रेस ने कहा कि किसी भी घटना का इस्तेमाल नफरत फैलाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए और न्याय प्रक्रिया पर भरोसा करना जरूरी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें