30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 30, 2026

खेसारी लाल यादव ने बांधे अखिलेश यादव की तारीफों के पुल, UP इलेक्शन के सवाल पर दिया बड़ा रिएक्शन

Khesari Lal Yadav Praise Akhilesh Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उनके साथ अपने रिश्ते और यूपी में आने वाले इलेक्शन को लेकर बात की है।

Khesari Lal Yadav praise Akhilesh Yadav and Gives Major Reaction to Questions Regarding UP Elections

खेसारी लाल यादव ने की अखिलेश यादव की तारीफ

Khesari Lal Yadav Akhilesh Yadav relationship: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बड़े पर्दे से लेकर टीवी और बॉलीवुड तक, उन्होंने अपनी गायकी और अदाकारी का ऐसा लोहा मनवाया है कि लोग उनके दीवाने हैं। हाल ही में वह एक पॉपुलर रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड 2' में बतौर जज नजर आए थे, जहां दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया। शो खत्म होने के बाद खेसारी अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बातचीत की। इस दौरान जब उनसे उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ उनके रिश्तों को लेकर सवाल पूछा गया, तो खेसारी ने एक बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाला खुलासा किया।

खेसारी लाल यादव ने अखिलेश यादव की तारीफ की (Khesari Lal Yadav Akhilesh Yadav relationship)

एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव ने अखिलेश यादव की खूब तारीफ की और उन्हें भैया कहकर सम्मानित किया। खेसारी लाल यादव ने जब पूछा गया कि यूपी के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो क्या उनकी अखिलेश यादव से कोई बातचीत होती है? इस पर खेसारी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "अखिलेश भैया से मेरे बहुत ही व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंध हैं।

मैंने अपनी जिंदगी में बहुत सारे राजनेता देखे हैं, लेकिन एक बड़े भाई के तौर पर मैं अखिलेश भैया से बहुत प्यार करता हूं और उनका सम्मान करता हूं। जब भी मैं उनसे मिलता हूं, तो मुझे बिल्कुल नहीं लगता कि मैं किसी बड़े नेता से मिल रहा हूं। वह एक बहुत ही शानदार और जमीन से जुड़े इंसान हैं। सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि उनके अंदर नेताओं वाले वो पारंपरिक गुण या चालाकी है, वह केवल इंसानियत को समझते हैं।"

अखिलेश ने दी है खेसारी को बड़ी सलह (Khesari Lal Yadav Akhilesh Yadav)

खेसारी लाल यादव ने आगे राजनीति में आने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा, "मैं जब भी अखिलेश भैया के पास गया हूं, उन्होंने मुझे कभी यह सलाह नहीं दी कि बाबू तुम राजनीति में आओ या नेता बनो। बल्कि, उन्होंने हमेशा एक बड़े भाई की तरह मेरा मार्गदर्शन किया। उन्होंने मुझसे कहा कि बाबू तुम हमेशा एक कलाकार बनकर ही रहो, तुम इसी फील्ड में सबसे अच्छे लगते हो। तुम बहुत सच्चे इंसान हो और यह राजनीतिक दुनिया तुम्हारे लिए नहीं है। तुम बस अपने काम और कला पर ध्यान दो।"

अखिलेश-खेसारी का पुराना और गहरा याराना (Khesari Lal Yadav Bihar election Chapra seat)

बता दें, अखिलेश यादव और खेसारी लाल यादव के बीच का यह बॉन्ड आज का नहीं, बल्कि काफी पुराना है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती और भाईचारा साफ दिखाई देता है। खेसारी अक्सर अखिलेश यादव के जन्मदिन पर विशेष रूप से लखनऊ जाकर उन्हें बधाई देते हैं।

वहीं, जब बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान खेसारी लाल यादव छपरा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे, तब अखिलेश यादव ने खुद आगे आकर खेसारी का खुलकर समर्थन किया था। हालांकि, बिहार चुनाव में मनमुताबिक नतीजे न मिलने के बाद खेसारी अब पूरी तरह से एक्टिंग और सिंगिंग की दुनिया में वापस लौट चुके हैं। खेसारी की बातों से यह तो साफ हो गया है कि वे फिलहाल राजनीति से दूर रहकर अपने फैंस का मनोरंजन करते रहेंगे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें