
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी की आफ्टर-पार्टी का वीडियो हुआ वायरल। (फोटो सोर्स: viralbhayani)
Kritika Kamra Gaurav Kapur Viral Video: एक्ट्रेस कृतिका कामरा और एक्टर एंड क्रिकेट प्रजेंटर गौरव कपूर अब ऑफिशियली शादीशुदा हैं. बीते बुधवार (11 मार्च) को इस कपल ने मुंबई स्थित अपने घर की छत पर एक प्राइवेट फंक्शन में शादी की, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। इस जोड़े ने अपनी शादी को सादगीपूर्ण रखने का फैसला किया और रजिस्टर्ड मैरिज करने का फैसला किया।
हालांकि, दूसरे दिन कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का जश्न मनाया गया, जिसमें मनोरंजन और क्रिकेट जगत की कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए।
आफ्टर-पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें गौरव सलमान खान के पॉपुलर गाने 'मुझसे शादी करोगे' पर स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, परफॉर्मेंस के दौरान कपल ने गाने और ढोल की थाप पर नाचते हुए एक-दूसरे को किस (Kiss) किया और गले लगाया, जिसको देखकर वहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं।
आफ्टर-पार्टी की शाम को ग्लैमरस बनाने के लिए कृतिका और गौरव ने सूट और गाउन पहना। कृतिका ने मोती जैसे सफेद रंग के सैटिन गाउन में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं, गौरव कपूर ब्लैक सूट में नजर आए.
गौरव कौर और कृतिका कामरा की इस खुशी में विद्या बालन, मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, सचिन तेंदुलकर, रिया चक्रवर्ती, युवराज सिंह और जहीर खान समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
बता दें कि कपल ने पिछले साल दिसंबर में सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। 10 दिसंबर को कृतिका कामरा ने इंस्टाग्राम पर गौरव कपूर के साथ नाश्ते की कुछ फोटोज शेयर कीं, और बताया कि वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
इसके बाद, दोनों ने जैसलमेर में नए साल का जश्न भी मनाया। इस ट्रिप की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "26 में अच्छी शुरुआत हुई।" बता दें कि कृतिका और गौरव की उम्र में सात साल का अंतर है।
Updated on:
13 Mar 2026 05:47 pm
Published on:
13 Mar 2026 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
