
'इक्कीस' फिल्म के एक सीन में धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत। (फोटो सोर्स: IMDb)
Ikkis Disclaimer: साल 2026 के पहली तारीख 1 जनवरी को श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' रिलीज हुई है। फिल्म 21 वर्षीय बहादुर और परमवीर चक्र से सम्मानित अरुण खेत्रपाल की शौर्यगाथा पर आधारित है। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इक्कीस में अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल, धर्मेंद्र ने एमएल खेत्रपाल, सिमर भाटिया ने किरण और जयदीप अहलावत ने ब्रिगेडियर जान मोहम्मद निसार नामक एक पाकिस्तानी सैनिक की भूमिका निभाई है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इसी बीच फिल्म के आखिर में दिखाए जाने वाला डिस्क्लेमर अब सुर्खियां बटोर रहा है।
आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
बता दें कि फिल्ममेकर्स ने फिल्म में एक डिस्क्लेमर जोड़ा है, जिसमें लिखा है, 'निसार एक अपवाद थे और पड़ोसी देश भरोसेमंद नहीं है। डिस्क्लेमर में लिखा है, "पाकिस्तानी ब्रिगेडियर के.एम. निसार का मानवीय व्यवहार एक अपवाद स्वरूप घटना ही है। अन्यथा हमारा पड़ोसी मुल्क बिल्कुल भी विश्वसनीय नहीं है। पाकिस्तान की सेनाओं ने युद्धकाल और शांति दोनों ही समय में हमारे सैनिकों और नागरिकों के साथ बहुत ही क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया है।"
इसके आगे लिखा, "उनको यातना देने में कई बार जिनेवा कन्वेंशन का खुलकर उल्लंघन किया है। पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए एक जागरूक नागरिक के रूप में हमें हमेशा सतर्क और तैयार रहने की जरूरत है।" जय हिन्द।
इस डिस्क्लेमर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये 'धुरंधर' असर है।
एक यूजर ने लिखा, “मुझे यकीन है कि इसे आखिरी समय में जोड़ा गया है। धुरंधर इफेक्ट।” वहीं, दूसरे ने लिखा, “दो नावों में सवार मत हो… एक पक्ष चुनो, उस पर टिके रहो, इससे ज्यादा प्रामाणिक लगता है।”
वहीं, एक रेडिट यूजर ने लिखा, 'खैर, पूरी फिल्म पाकिस्तानियों की अच्छाई की धारणा पर आधारित थी, इसलिए भले ही 1999 जैसे ऐतिहासिक युद्धों को देखते हुए यह बात समझ में आती है, लेकिन फिल्म निर्माताओं ने पूरी फिल्म में युद्ध-विरोधी संदेश देने के बाद आखिर में ये डिस्क्लेमर क्यों डाला? .
एक और यूजर ने पूछा, “वे सचमुच धुरंधर लहर से डर गए थे, है ना?”
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस को क्रिटिक्स के पॉजिटिव रिव्यूज और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, बावजूद इसके 'इक्कीस' को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा रिपॉन्स नहीं मिल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते 3 दिनों में फिल्म 'इक्कीस' ने सिर्फ 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, ऐसी उम्मीद की जा रही है की वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़त हो सकती है।
Published on:
03 Jan 2026 11:38 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
