30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Mar 09, 2026

AI वॉइस स्कैम पर भड़कीं भारती सिंह, बोलीं- मेरी आवाज का गलत इस्तेमाल कर बेचा जा रहा है

AI Voice Scam Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में एआई (AI) वॉइस स्कैम को लेकर अपने फैंस को चेतावनी दी है। उनके नाम और आवाज का इस्तेमाल कर वजन कम करने वाले प्रोडक्ट का फर्जी प्रचार किया जा रहा है। भारती ने साफ कहा कि वह किसी ऐसे प्रोडक्ट को प्रमोट नहीं करतीं और लोगों को सतर्क रहने को कहा।

bharti singh calls out ai scam

Bharti Singh सोर्स: (इंस्टाग्राम)

AI Voice Scam Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में एआई (AI) वॉइस स्कैम को लेकर अपने फैंस को चेतावनी दी है। उनके नाम और आवाज का इस्तेमाल कर वजन कम करने वाले प्रोडक्ट का फर्जी प्रचार किया जा रहा है। भारती ने साफ कहा कि वह किसी ऐसे प्रोडक्ट को प्रमोट नहीं करतीं और लोगों को सतर्क रहने को कहा।

AI वॉइस क्लोनिंग पर भड़कीं भारती सिंह

टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़े ऑनलाइन स्कैम को लेकर अपने फैंस को सावधान किया है। उन्होंने बताया कि उनकी आवाज़ का इस्तेमाल कर एआई की मदद से फर्जी ऑडियो बनाकर स्लिमिंग प्रोडक्ट का प्रचार किया जा रहा है। भारती ने साफ कहा कि उन्होंने कभी भी ऐसे किसी प्रोडक्ट का प्रमोशन नहीं किया है।

AI से बनाई गई नकली आवाज़, भारती ने दी चेतावनी

भारती सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने अपने फैंस को बताया कि कुछ लोग एआई टेक्नोलॉजी की मदद से उनकी आवाज की नकल कर रहे हैं। इस नकली आवाज़ का इस्तेमाल कर वजन कम करने वाले प्रोडक्ट को प्रमोट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से फर्जी है और उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। भारती ने लोगों से अपील की कि किसी भी ऐसे विज्ञापन या मैसेज पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें

मेरी मां भी हो गई थीं इस स्कैम का शिकार

भारती सिंह ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब उनकी अपनी मां ने उन्हें एक ऐसा मैसेज भेजा। उस मैसेज में उनकी आवाज जैसी लगने वाली रिकॉर्डिंग थी, जिसमें स्लिमिंग प्रोडक्ट का प्रमोशन प्रमोशन किया जा रही था। भारती ने कहा कि उनकी मां को लगा कि यह सच में उनकी आवाज है। तब उन्हें समझ आया कि कोई उनकी आवाज का गलत इस्तेमाल कर रहा है।

फैंस से की सतर्क रहने की अपील

इस घटना के बाद भारती सिंह ने अपने फैंस से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आजकल एआई की मदद से किसी की भी आवाज या चेहरा कॉपी किया जा सकता है। ऐसे में लोगों को किसी भी विज्ञापन या ऑनलाइन ऑफर पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। भारती ने कहा कि अगर कोई उनके नाम से प्रोडक्ट बेच रहा है, तो पहले उनके ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी जरूर चेक करें।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें