1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSSSC परीक्षा कैलेंडर, जान लें कब होगी यूपी की जरुरी परीक्षाएं

UPSSSC ने जून 2026 तक होने वाली भर्ती परीक्षाओं और इंटरव्यू का नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। हालांकि, लेखपाल मेन्स परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Mar 01, 2026

UPSSSC

UPSSSC Exam Calendar Released(Image-Freepik)

UPSSSC: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जून 2026 तक होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और इंटरव्यू का नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने यह कैलेंडर 28 फरवरी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया। इस नए शेड्यूल से उम्मीदवारों को आने वाले महीनों की परीक्षा गतिविधियों का साफ अंदाजा मिल जाएगा। लंबे समय से अलग-अलग पदों की भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह कैलेंडर राहत भरी खबर माना जा रहा है।

UPSSSC Exam Calendar: लेखपाल मेन्स परीक्षा का नहीं हुआ जिक्र


हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा लेखपाल भर्ती को लेकर हो रही है। प्री परीक्षा और कटऑफ के बाद उम्मीदवारों को उम्मीद थी कि मुख्य परीक्षा की तारीख भी जल्द घोषित की जाएगी। लेकिन नए परीक्षा कैलेंडर में लेखपाल मेन्स परीक्षा का कोई जिक्र नहीं है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि जून 2026 तक लेखपाल मुख्य परीक्षा होने की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही। आयोग की ओर से इस बारे में अलग से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

UPSSSC: अब कैसे करें तैयारी?

स्थिति साफ है, जो परीक्षाएं कैलेंडर में शामिल हैं, उन पर फोकस करना समझदारी होगी। जिन उम्मीदवारों की नजर लेखपाल मेन्स पर है, वे तैयारी जारी रखें, लेकिन साथ ही अन्य भर्तियों पर भी ध्यान दें। सरकारी नौकरी की राह लंबी जरूर होती है, लेकिन सही योजना और धैर्य के साथ इसे आसान बनाया जा सकता है। फिलहाल उम्मीदवारों की निगाहें आयोग की अगली घोषणा पर टिकी रहेंगी।