1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RRB Group D: 22,195 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जान लें जरुरी योग्यता और चयन प्रक्रिया

RRB: रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के तहत 22,195 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 है। 10वीं पास और निर्धारित आयु सीमा वाले उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर तुरंत ऑनलाइन फॉर्म भरें। शुल्क भुगतान भी इसी दिन तक मान्य रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Mar 01, 2026

RRB Group D Vacancy

RRB Group D Vacancy(Image-Freepik)

RRB Group D Vacancy: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अब वक्त बहुत कम बचा है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से निकाली गई ग्रुप डी (आरआरसी लेवल-1) भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 2 मार्च 2026 तय की गई है। यानी अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो आज ही यह काम निपटा लें। इच्छुक अभ्यर्थी rrbapply.gov.in या संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

RRB Group D: कितने पद और किसके लिए भर्ती?


इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में कुल 22,195 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, हेल्पर/असिस्टेंट और कई अन्य टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पद शामिल हैं। ये पद रेलवे के संचालन और रखरखाव से जुड़े अहम कामों के लिए होते हैं।

RRB Group D Vacancy: कौन कर सकता है आवेदन?


इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं (मैट्रिक) पास रखी गई है। कुछ पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी जरूरी है। इसलिए आवेदन से पहले अपने पद की योग्यता जरूर जांच लें। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

RRB Bharti: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

RRB ग्रुप डी की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी होगी। जिसमें कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और डॉक्यूमेंट वेरिपिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल है। अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट की जांच और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।