
School Holiday In March
School Holiday: फरवरी खत्म होने के साथ ही मार्च का महीना शुरू होने जा रहा है। इस महीने फिर से स्कूली बच्चों को कई छुट्टियां मिलने वाली है। मार्च 2026 छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ अवकाश के लिहाज से भी अहम महीना रहने वाला है। इस दौरान कई प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व पड़ रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है। कई राज्यों में 1 तारीख को रविवार होने के कारण और 2 से 4 मार्च तक होली के कारण छुट्टी दी गई है। आइये मार्च महीने में स्कूली छुट्टी की पूरी लिस्ट देखते हैं।
| तारीख | दिन | पर्व / अवसर |
|---|---|---|
| 4 मार्च 2026 | बुधवार | होली |
| 21 मार्च 2026 | शनिवार | ईद उल फितर (संभावित) |
| 26 मार्च 2026 | गुरुवार | राम नवमी |
| 31 मार्च 2026 | मंगलवार | महावीर जयंती |
| तारीख | पर्व / अवसर | प्रमुख राज्य / क्षेत्र |
|---|---|---|
| 3 मार्च 2026 | डोल जात्रा / होलिका दहन / याओसांग | पश्चिम बंगाल, मणिपुर, पूर्वोत्तर क्षेत्र |
| 19 मार्च 2026 | उगादी / गुड़ी पड़वा / चैत्र नवरात्रि प्रारंभ | आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र |
| 23 मार्च 2026 | शहीद दिवस | कुछ उत्तरी राज्य |
प्रत्येक राज्य और शिक्षा बोर्ड का अवकाश कैलेंडर अलग हो सकता है। साथ ही निजी संस्थान अपनी शैक्षणिक योजना के अनुसार छुट्टियों में बदलाव कर सकते हैं।ईद उल फितर की तारीख चांद पर निर्भर होने के कारण अंतिम समय में परिवर्तन संभव है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल या कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट या नोटिस बोर्ड पर जारी सूचना अवश्य देखें, ताकि किसी भी भ्रम की स्थिति से बचा जा सके।
Published on:
28 Feb 2026 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
