28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Jail Prahari Salary: एमपी में 1600 से ज्यादा जेल प्रहरी, वनरक्षक की वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी

एमपी कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने जेल प्रहरी, वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल सुपरिटेंडेंट के 1679 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म 14 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे, परीक्षा 7 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

2 min read
Google source verification
MP Jail Prahari Vacancy 2026

MP Jail Prahari Vacancy 2026(Image-Freepik)

MP Jail Prahari Vacancy 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB) ने जेल और वन विभाग में कुल 1679 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इनमें जेल प्रहरी, वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल सुपरिटेंडेंट जैसे पद शामिल हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा रिक्तियां वन रक्षक और जेल प्रहरी के लिए रखी गई हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 14 मार्च 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा 7 अप्रैल 2026 से आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

MP Jail Prahari Bharti 2026: किन पदों पर कितनी योग्यता?

  • जेल प्रहरी, वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है।
  • जेल सुपरिटेंडेंट पद के लिए ग्रेजुएट डिग्री जरूरी है।

MP Jail Prahari Vacancy 2026: शारीरिक मापदंड भी जरूरी

  • जेल प्रहरी, वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 163 सेमी और सीना 79 सेमी होना चाहिए। सीने में 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य है।
  • महिला उम्मीदवारों के लिए लंबाई 150 सेमी तय की गई है।
  • जेल सुपरिटेंडेंट के लिए पुरुषों की हाइट 168 सेमी और महिलाओं की 155 सेमी निर्धारित है।

MP Jail Prahari Salary: उम्र सीमा और वेतन

सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, जबकि जेल सुपरिटेंडेंट पद के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष जरूरी है। अधिकतम आयु 38 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। वेतन की बात करें तो वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक को 19,500 से 62,000 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। वहीं जेल सुपरिटेंडेंट को 36,200 से 1,14,800 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।

ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन


भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। सभी चरणों को पास करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम चयन सूची में जगह मिलेगी।