12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधे इस लिंक से चेक कर पाएंगे JEE Main Result 2026, इस दिन जारी होगा परिणाम

JEE Main Result: इस साल जेईई मेन 2026 सेशन-1 के लिए कुल 13,50,969 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 13,00,368 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 12, 2026

JEE Main Result 2026

JEE Main Result 2026(Image-Freepik)

JEE Main Result 2026: जेईई मेन सेशन-1 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने साफ कर दिया है कि 12 फरवरी को रिजल्ट 16 फरवरी 2026 तक घोषित किए जाएंगे। दरअसल, पहले जारी सूचना में 12 फरवरी तक परिणाम घोषित करने की बात कही गई थी। ऐसे में देशभर के अभ्यर्थी सुबह से ही वेबसाइट पर नजरें टिकाए बैठे थे। लेकिन नई घोषणा के बाद छात्रों में हल्की निराशा जरूर देखी जा रही है। हालांकि एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि परिणाम तय नई तारीख तक जारी कर दिए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे।

JEE Main 2026: जान लें डिटेल्स


इस साल जेईई मेन 2026 सेशन-1 के लिए कुल 13,50,969 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 13,00,368 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यानी करीब 96.26 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जो अपने आप में बड़ी संख्या है। परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को किया गया था। पहले चार दिनों तक पेपर-1 दो शिफ्टों में हुआ। सुबह 9 से 12 और दोपहर 3 से 6 बजे तक। वहीं पेपर-2 की परीक्षा आखिरी दिन एक ही शिफ्ट में सुबह 9 से 12:30 बजे तक आयोजित की गई।

JEE Main Result 2026: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए “JEE Main 2026 Session-1 Result” लिंक पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
लॉग इन करते ही स्क्रीन पर आपका स्कोर कार्ड दिखाई देगा।
5भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट भी निकाल लें।

JEE Main Result 2026