
Jee Mains Result 2026(Image-Freepik)
Jee Main Result 2026: इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। National Testing Agency (NTA) ने संकेत दिए हैं कि जेईई मेन 2026 सेशन-1 का रिजल्ट आज, 16 फरवरी 2026 को जारी किया जा सकता है। जैसे ही नतीजे घोषित होंगे, बीटेक और बीई (पेपर-1) के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। हालांकि पहले 12 फरवरी को परिणाम जारी करने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव हुआ। ताजा जानकारी के मुताबिक, एनटीए पहले फाइनल आंसर-की जारी करेगा। इसके बाद ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा। माना जा रहा है कि शाम तक परिणाम देखने का विकल्प वेबसाइट पर उपलब्ध हो सकता है।
इस बार जेईई मेन के पहले सेशन में रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। करीब 13.5 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 96 प्रतिशत यानी 13 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की गई थी।
एनटीए ने यह भी साफ कर दिया है कि रिजल्ट जारी होने के बाद अंकों की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन की कोई व्यवस्था नहीं होगी। एजेंसी का कहना है कि उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की जांच के बाद ही अंतिम आंसर-की तैयार की गई है और उसी के आधार पर रिजल्ट बनाया गया है। अलग-अलग शिफ्टों के पेपर के स्तर में अंतर को बैलेंस करने के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई गई है। इसे पूरी तरह अंतिम और पारदर्शी बताया गया है।
Published on:
16 Feb 2026 10:13 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
