
JEE Main Result 2026
JEE Main 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस साल कुल 12 अभ्यर्थियों ने परफेक्ट NTA स्कोर यानी 100 पर्सेंटाइल हासिल किया। इनमें से तीन छात्र राजस्थान से हैं, जो किसी भी राज्य से सर्वाधिक संख्या है। पिछले कुछ वर्षों से राजस्थान लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है, और इस बार भी उसने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश रहा, जहां से दो विद्यार्थियों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया। दिल्ली (NCT), बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना जैसे राज्यों से भी एक-एक छात्र ने शीर्ष स्कोर हासिल किया।
श्रेयस मिश्रा- दिल्ली (NCT)
नरेंद्रबाबूगरी माहिथ- आंध्र प्रदेश
शुभम कुमार- बिहार
कबीर छिल्लर- राजस्थान
चिरंजीब कर- राजस्थान
भावेश पात्रा- ओडिशा
अनय जैन- हरियाणा
अर्णव गौतम- राजस्थान
पासला मोहित- आंध्र प्रदेश
माधव विरादिया- महाराष्ट्र
पुरोहित निमय- गुजरात
विवान शरद माहिश्वरी- तेलंगाना
अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि 100 पर्सेंटाइल का मतलब परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करना है, लेकिन दोनों बातें अलग हैं। पर्सेंटाइल दरअसल यह दर्शाता है कि किसी अभ्यर्थी ने परीक्षा में शामिल अन्य सभी उम्मीदवारों की तुलना में कैसा प्रदर्शन किया। यदि किसी छात्र का स्कोर 100 पर्सेंटाइल है, तो इसका अर्थ है कि उसका परिणाम बाकी सभी परीक्षार्थियों से बेहतर रहा और वह शीर्ष स्थान पर रहा। यह स्कोर सीधे प्राप्त अंकों पर आधारित नहीं होता, बल्कि नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के जरिए तैयार किया जाता है। चूंकि परीक्षा अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित होती है और प्रत्येक शिफ्ट का कठिनाई स्तर अलग हो सकता है, इसलिए नॉर्मलाइजेशन यह सुनिश्चित करता है कि किसी भी छात्र को कठिन या आसान पेपर के कारण नुकसान या फायदा न हो।
Published on:
16 Feb 2026 11:24 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
