16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBI Assistant Notification 2026: भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, जान लें जरुरी योग्यता और परीक्षा पैटर्न

RBI Bharti: इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 16, 2026

RBI Assistant Notification 2026

RBI Assistant Notification 2026(Image-Freepik)

RBI Assistant Notification 2026: भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के अलग-अलग दफ्तरों में ‘असिस्टेंट’ के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इस भर्ती के तहत कुल 650 रिक्तियां भरी जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 तय की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। वेबसाइट पर ‘Opportunities@RBI’ सेक्शन में जाकर संबंधित लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

RBI Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा


इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए केवल पास होना पर्याप्त रहेगा। आयु की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

RBI Assistant Notification 2026: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा होगा। इसमें अंग्रेजी, संख्यात्मक क्षमता और रीजनिंग से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा mcq प्रकार की होगी। दूसरा चरण मुख्य परीक्षा होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसमें सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान जैसे विषय भी शामिल रहेंगे। तीसरा चरण भाषा परीक्षा (LPT) होगा। मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का टेस्ट देना होगा। यह क्वालिफाइंग होगा, लेकिन इसे पास करना जरूरी है।