13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर बदलेगा मौसम…14 और 15 मार्च को जिले में बारिश, ओलावृष्टि

-मौसम विभाग जताई संभावना, 2 से 3 डिग्री गिरेगा तापमान – गर्मी का टॉप गियर अधिकतम तापमान पहुंचा 38 डिग्री सेल्सियस धौलपुर. 40 डिग्री के आसपास अधिकत तापमान पहुंचने के बाद जिले में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण 14 और 15 […]

2 min read
Google source verification
फिर बदलेगा मौसम...14 और 15 मार्च को जिले में बारिश, ओलावृष्टि The weather will change again...rain and hailstorm in the district on March 14 and 15

-मौसम विभाग जताई संभावना, 2 से 3 डिग्री गिरेगा तापमान

- गर्मी का टॉप गियर अधिकतम तापमान पहुंचा 38 डिग्री सेल्सियस

धौलपुर. 40 डिग्री के आसपास अधिकत तापमान पहुंचने के बाद जिले में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण 14 और 15 मार्च को जिले में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। जिस कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आने की बात विभाग कर रहा है।

मार्च माह के प्रारंभ के साथ ही सर्दी की विदाई सुनिश्चित हो गई और गर्मी ने अपना राज कायम कर लिया। और देखते ही देखते अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया, लेकिन एक बार फिर जिले भर में मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण जिले के कई हिस्सों में हल्की से तेज बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई। जिस कारण तापमान में भी २ से ३ डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है।

खेतों में खड़ी गेहूं की फसल

मौसम विभाग 14 और15 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी कर रहा है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि इस समय खेतों में रबी के फसल पक खड़ी है। जिसमें सरसों की कटाई तो प्रारंभ हो चुकी, लेकिन गेहूं की पकी फसल अभी भी खेतों में खड़ी है। अब ऐसी स्थिति में बारिश और ओलावृष्टि होती है तो फसल को नुकसान होने की संभावना बढ़ जाएगी।

तीखे होते गर्मी के तेवर

मार्च माह प्रारंभ होते ही गर्मी ने भी टॉप गियर डाल रखा है। अल सुबह से ही सूर्यदेव के तीखे तेवर लोगों को पसीना-पसीना कर रहा है। दोपहर होते-होते तो और मौसम में गर्माहट लोगों को धूप से बचने के लिए मजबूर कर रही है। कुछ दिन पहले सुबह और शाम की ठण्डक भी अब लगभग गायब सी हो चुकी है। वहीं घरों में पंखों के साथ कूलर भी धुल-धुलाकर प्रारंभ हो चुके हैं।

अस्पतालों में बढ़े मरीज

मौसम में बढ़ती गर्माहट और धूप के कारण बीमारियों को प्रकोप भी बढऩे लगा है। जिला अस्पताल में लगभग1800 से 1900 मरीज प्रतिदिन अपना इलाज कराने पहुंच रहे हैं। कभी कभार तो यह संख्या 2000 के पार भी पहुंच रही है। इन मरीजों में सबसे ज्यादा वायरल, श्वास संबंधी, खांसी और जुकाम के शामिल हैं। वहीं जनाना अस्पताल में भी बीमार बच्चों की तादात बढऩे लगी है। मौसम परिवर्तन को लेकर भी डॉक्टर भी शहरवासियों को सतर्क रहने और खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

१४ और १५ मार्च को जिले में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

संबंधित खबरें

-माधौ सिंह, मौसम विशेषज्ञ