13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारह भाई मेले की ड्रोन से होगी निगरानी, छतों पर तैनात रहेगी पुलिस

ऐतिहासिक बारह भाई मेले को लेकर प्रशासन ने ली मेला कमेटी की बैठक dholpur, बाड़ी. 168 वर्ष पुराने ऐतिहासिक बारह भाई मेले को लेकर उपखंड अधिकारी भगवत शरण त्यागी ने मेला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने मेला कमेटी के पदाधिकारियों को बताया कि मेले का आयोजन सही तरीके […]

less than 1 minute read
Google source verification
ड्रोन और सीसीटीवी से रहेगी कड़ी निगरानी

ड्रोन और सीसीटीवी से रहेगी कड़ी निगरानी

ऐतिहासिक बारह भाई मेले को लेकर प्रशासन ने ली मेला कमेटी की बैठक

dholpur, बाड़ी. 168 वर्ष पुराने ऐतिहासिक बारह भाई मेले को लेकर उपखंड अधिकारी भगवत शरण त्यागी ने मेला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने मेला कमेटी के पदाधिकारियों को बताया कि मेले का आयोजन सही तरीके से और शांतिपूर्ण रूप से होना चाहिए। मेले का जो रूट चार्ट है उसमें बाद में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

मेला अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग उर्फ पप्पू ने बताया कि बाड़ी का ऐतिहासिक वर्षों पुराना मेला है। तीन दिवसीय इस मेले में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस बार 15 मार्च को पुराना बाजार में मेला बैठक होगी। 16 मार्च को शहर में ऐतिहासिक मेला धूमधाम से निकला जाएगा और 17 मार्च को शहर के किला गेट पर राजगद्दी कार्यक्रम का आयोजन होगा।

एसडीएम भगवत शरण त्यागी ने पुलिस के सर्किल अधिकारी महेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि मेले के दौरान पूरे मेला रूट पर पुलिस का जाप्ता तैनात होना चाहिए साथ में यातायात को मेला निकलने के दौरान डायवर्ट किया जाए। मेले की सुरक्षा को लेकर सीताराम बाजार,लुहार बाजार जैसे एरिया में ड्रोन से निगरानी रखी जाए और छतों पर भी पुलिस के जवान तैनात किए जाएं। जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हो सके।

पुलिस प्रशासन से मेले में सुरक्षा व्यवस्था को माकूल बनाने के साथ पेयजल व्यवस्था,बिजलीं व्यवस्था और अन्य मेले से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए। मेला को लेकर आयोजित इस बैठक में कोतवाली थाने सीआई हरवीर सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अमिताभ बच्चन मीना,सफाई निरीक्षक यादवेंद्र तोमर के साथ मेला कमेटी के महामंत्री पवन चंसौरिया,उपाध्यक्ष इमरान मलिक,कोषाध्यक्ष दिनेश गर्ग ट्रांसपोर्ट,सचिन बंसल,रबिन्द्र बंसल,जलदाय विभाग के एक्सईएन देशराज गुर्जर,डिस्कॉम के जेईएन जगदीश मीणा ट्रैफिक इंचार्ज गोविंद सिंह के साथ तमाम अधिकारी मौजूद रहे।