9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आभूषण, गृहस्थी का सामान समेत 60 हजार नकदी जलकर राख

आभूषण, गृहस्थी का सामान समेत 60 हजार नकदी जलकर राख आग की भीषण तीव्रता से घर की पट्टी टूटी, करीब 15 लाख से अधिक का नुकसान dholpur, सरमथुरा. इस्लामपुरा स्थिति एक घर में अचानक आग लग गई। इस घटना में एक परिवार को भारी नुकसान हुआ है। आग से घर में रखा सारा सामान और […]

2 min read
Google source verification
आभूषण, गृहस्थी का सामान समेत 60 हजार नकदी जलकर राख Jewellery, household goods and Rs 60,000 in cash were burnt to ashes

आभूषण, गृहस्थी का सामान समेत 60 हजार नकदी जलकर राख

आग की भीषण तीव्रता से घर की पट्टी टूटी, करीब 15 लाख से अधिक का नुकसान

dholpur, सरमथुरा. इस्लामपुरा स्थिति एक घर में अचानक आग लग गई। इस घटना में एक परिवार को भारी नुकसान हुआ है। आग से घर में रखा सारा सामान और नकदी जलकर राख हो गई। आग से बेटी की शादी में न्यौते में आए 60 हजार नकद, करीब 8 लाख के सोने-चांदी के आभूषण, एक क्विंटल गेहूं, कंबल, गद्दा, तीन रेफ्रिजरेटर, तीन डबल बैग, कूलर, पंखा सहित घरेलू उपयोग का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से बिल्डिंग में भी नुकसान पहुंचा है।

घटना के समय घर में एक विकलांग बूढ़ी महिला और उनकी पुत्रवधू मौजूद थीं। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। मोहल्ला के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। गरीब परिवार के घर में आग लगते ही आसपास के लोगों ने पीडि़त परिवार को सांत्वना देते हुए मदद करने का आश्वासन दिया गया। पीडि़ता जम्मो पुत्र सहीदा ने बताया कि मंगलवार को बेटी की शादी करने के बाद बुधवार शाम को रिस्तेदारों के लिए खाने की तैयारी कर रहा थाए अचानक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। भागकर घर पहुंचा तो आग की लपटें बाहर तक निकल रही थी। आग से घर की पट्टियां टूट कर भरभराकर गिर पड़ी। पीडि़त ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मेहल्ले के लोगों ने प्रशासन से पीडि़त परिवार को शीघ्र मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उन्हें दोबारा सामान्य जीवन जीने में मदद मिल सके।

एक दिन पूर्व ही जनसहयोग से की थी बेटी की शादी

पीडि़त परिवार मंगलवार को जनसहयोग से बेटी की शादी की थी, बेटी की शादी करने के बाद पीडि़त रिश्तेदारों की विदाई भी नहीं कर सका तब तक घर में आग से सबकुछ जलकर नष्ट हो गया। यही नहीं बेटी की शादी में आस पड़ोस के लोगों से न्यौते में करीब 60 हजार की राशि मिली थी, जिसे पीडि़त परिवार ने दुकानदारों का उधार चुकता करने के लिए रखा था। आग से नगदी भी जलकर नष्ट होने से पीडि़त परिवार व्याकुल है। हालांकि पड़ोसियों ने रसोई गैस सिलेंडर को निकाल लिया था।