Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhar Accident: ट्रैक्टर पलटने से चार घायल, डॉक्टर ने सीपीआर देकर बचाई जिंदगी

Dhar Accident हादसे के वक्त एक व्यक्ति की हालत ज्यादा खराब हो गई थीं, तभी वहां से गुजर रहे डॉक्टर महेश चौधरी ने सीपीआर देकर एक घायल की जान बचा ली।

less than 1 minute read

धार

image

Manish Geete

Oct 20, 2025

dhar news

सरदारपुर के बदनावर मार्ग पर यह हादसा हुआ। फोटो पत्रिका

Dhar Accident: धार जिले के सरदारपुर में ट्रैक्टर पलटने से चार लोग घायल हो गए।घायलों में एक बच्चा और एक महिला भी शामिल हैं। हादसे के वक्त ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक व्यक्ति की हालत ज्यादा खराब हो गई थीं, तभी वहां से गुजर रहे डॉक्टर महेश चौधरी ने सीपीआर देकर घायल की जान बचा ली। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

धार जिले के सरदारपुर में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि को ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर में चार लोग सवार थे। यह ट्रैक्टर बदनावर मार्ग पर साईं मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में दो युवक, एक बच्ची और एक महिला घायल हो गए। तभी पास से गुजर रहे डाक्टर महेश चौधरी और उनके भाई कांग्रेस नेता दिनेश चौधरी ने घायलों की मदद की और ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। तभी एक घायल की हालत ज्यादा बिगड़ गई थी, तो डॉक्टर चौधरी ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई और घायलों को उपचार के लिए सरदारपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया।

दिनेश चौधरी के मुताबिक वे इंदौर से दीपावली मनाने अपने घर हनुमंतिया काग जा रहे थे, साथ में उनके भाई डाक्टर महेश चौधरी भी थे। उनके सामने ही यह हादसा हो गया था। लोग ट्रैक्टर के नीचे दबे थे। जिसे अस्पताल पहुंचाया। घायलों की मदद करने वाले डॉक्टर चौधरी और कांग्रेस नेता दिनेश की सभी सराहना कर रहे हैं। सरदारपुर पुलिस दुर्घटना किन कारणों से हुई उसकी जांच कर रही है।