12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर जेल से रिहा, मीडिया से बनाए रहे दूरी…बाहर आते ही कार में बैठकर निकले

देवरिया जेल में बंद जबरिया रिटायर किये गये पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर रिहा हो गए हैं, इस दौरान वे पूरी तरह स्वस्थ दिखे और बाहर निकलने की हड़बड़ी में थे

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, deoria

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, रिहा हुए पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर

बुधवार शाम देवरिया जेल में बंद पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर रिहा हो गये, हमेशा मीडिया को बयान देने वाले अमिताभ जेल से निकलते वक्त काफी हड़बड़ी में दिखे उन्होंने किसी मीडियाकर्मी के सवालों का जवाब नहीं दिया। यह रिहाई 61 दिनों बाद हुई है, जल्दबाजी में दुख रहे पूर्व IPS उन्हें लेने आई कार में बैठकर निकल लिए।

26 साल पुराने मामले में हुए थे गिरफ्तार

कार में उन्हें लेने कौन आया था इसका पता नहीं चल सका है। बता दें कि 26 साल पुराने जमीन खरीद-फरोख्त के मामले में अमिताभ ठाकुर को 10 दिसंबर 2025 को शाहजहांपुर में चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें देवरिया जेल भेज दिया गया था। इस दौरान उनकी दो बार तबीयत बिगड़ी। एक बार तो उन्हें माइनर हार्ट अटैक आया। उन्हें लखनऊ लाना पड़ा था।

1992 बैच के IPS, गृह मंत्रालय ने जबरन किया रिटायर

19 जनवरी को उनकी जमानत मंजूर हो गई थी, लेकिन जमानती कागजात और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी न होने के कारण रिहाई टलती रही। अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के IPS अफसर रहे हैं। ASP पोस्ट पर उनकी पहली पोस्टिंग गोरखपुर में हुई थी। उसके बाद उन्होंने बतौर SP पहली पोस्टिंग पिथौरागढ़ में मिली। फिर वे यूपी के कई जिलों में तैनात रहे। 23 मार्च, 2021 को गृह मंत्रालय ने अमिताभ ठाकुर को जबरन रिटायर कर दिया था।

बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग