31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देहरादून, May 31, 2026

जो जहां हैं वहीं ठहर जाएं, प्रशासन ने रोकी केदारनाथ यात्रा, IMD ने दी चेतावनी जारी किया ऑरेंज अलर्ट!

Kedarnath Yatra Stopped: केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार। उत्तराखंड में खराब मौसम और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। जानिए जरूरी अपडेट...

Kedarnath yatra stopped, Uttarakhand weather update, IMD orange alert Uttarakhand, Char Dham yatra news,

प्रशासन ने रोकी केदारनाथ यात्रा की संयम बरतने की अपील (फोटो- पत्रिका))

Char Dham Yatra News:उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर खतरनाक करवट ली है। जगह-जगह भारी बारिश और आंधी तूफान के अलर्ट को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जहां हैं वहीं सुरक्षित स्थानों पर ठहर जाएं।

सुरक्षा के मद्देनजर रोकी गई यात्रा

गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए अस्थाई तौर पर यात्रा रोकने का यह फैसला लिया गया है। केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को एहतियात के तौर पर श्रीनगर और ऋषिकेश जैसे प्रमुख पड़ावों पर ही रोक दिया गया है और उन्हें सुरक्षित हॉल्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम के पूरी तरह से सामान्य होने के बाद ही यात्रा को दोबारा शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी

फिलहाल चारों धाम में लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। चमोली जिले में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं सिखों के प्रसिद्ध और पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी जारी है। इसके अलावा बदरीनाथ धाम की नर नारायण और नीलकंठ पहाड़ियों पर भी लगातार बर्फ गिर रही है।

48 घंटे में बदला मौसम 45 प्रतिशत ज्यादा बारिश

बीते 48 घंटों में राज्य के मौसम के मिजाज में अचानक और बड़ा बदलाव आया है। कुछ दिनों पहले तक देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और काशीपुर समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही थी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। लेकिन अब कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 4 महीनों में उत्तराखंड में सामान्य से 45 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।

39 दिन में 10 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

खराब मौसम और बारिश की अड़चनों के बावजूद बाबा केदारनाथ के प्रति भक्तों का उत्साह और आस्था बिल्कुल भी कम नहीं हो रही है। इस साल केदारनाथ यात्रा ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छू रही है। सिर्फ 39 दिनों के अंदर 10 लाख से ज्यादा यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं जो अपने आप में एक नया कीर्तिमान है। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के इतिहास में इसे एक बहुत बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले इतनी कम अवधि में इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कभी केदारनाथ नहीं पहुंचे थे।

आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी

यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस रुद्रप्रयाग ने एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने अपनी अपील में स्पष्ट रूप से कहा है कि आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। पुलिस ने यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने में सहयोग करें। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें