29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देहरादून, May 27, 2026

Bakrid Namaj in Nainital: नमाज को लेकर भ्रांतियां फैलाने वालों होगी सख्त कार्रवाई, SSP ने जारी किया वीडियो संदेश

Bakrid Namaj in Nainital: नैनीताल प्रशासन ने भ्रांतियां फैलाने वालों को सावधान किया है। SSP ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नवाज पढ़ने के स्थलों की भी जानकारी दी है।

Nainital SSP Dr Manjunath

नैनीताल एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ (सोर्स- SSP 'X')

Bakrid Namaj in Nainital: नैनीताल में आगामी 28 मई को बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दौरान कई प्रकार की भ्रांतियां सामने आ रही हैं, जिनमें प्रशासन को चुनौती दी जा रही है। इस संबंध में SSP डॉक्टर मंजूनाथ ने भ्रांतियां फैलाने वालों को सावधान किया है। SSP कहा है कि जबरदस्ती कानून को हाथ में लेने का कार्य किया गया तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। एक्स पर वीडियो पोस्ट कर एसएसपी ने सख्त संदेश दिया है।

उत्तराखंड में पर्यटन का पीक समय

उत्तराखंड के नैनीताल के एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ ने एक्स पर किए गए पोस्ट में बताया है कि 28 मई को बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। देवभूमि में चार धाम यात्रा और पर्यटन सीजन भी चल रहा है। इसके साथ ही आदि कैलाश धाम यात्रा चल रही है। बाबा नीम करोली के दर्शन करने के लिए भी बड़ी संख्या में भक्तगण आ रहे हैं। प्रशासन पर्यटक और श्रद्धालुओं को अच्छी यातायात व्यवस्था देने के लिए तत्पर है। इसके लिए थाना स्तर पर संबंधित अधिकारियों को लगाया गया है। प्रशासन इस बात को लेकर प्रयासरत है कि शांतिपूर्वक त्योहार संपन्न हो जाए। पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी कोई परेशानी ना हो।

नमाज को लेकर भ्रांतियां फैलाने की कोशिश

एसएसपी ने बताया कि नमाज को लेकर तथाकथित रूप से भ्रांतियां फैलाने की कोशिश की जा रही है। संपूर्ण नैनीताल में सड़क पर नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध है। इसमें सभी प्रकार की रोड शामिल हैं, जैसे नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, लिंक रोड, नगर निगम, नगर पालिका यानी किसी भी प्रकार की रोड पर नमाज पढ़ना मना है।

सार्वजनिक स्थल पर भी नमाज पढ़ना मना

SSP ने बताया कि सार्वजनिक संपत्ति (Public Property) पार्क, मैदान में भी नमाज अदा नहीं की जा सकती है। नमाज अदा करने की जगह मस्जिद परिसर और ईदगाह है। कुछ लोग शांति व्यवस्था को भंग करने के लिए जबरदस्ती करने की बातें कर रहे हैं कि हम तो नमाज यही पढ़ेंगे। ऐसे लोगों को भी एसएसपी ने सीधा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कानून को चुनौती देने वालों के खिालफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो अराजक, अवांछित तत्व तरह-तरह की बातें फैला रहे हैं। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें