10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIR हुई तो झगड़े का VIDEO हुआ वायरल, बिहार के इस गांव में पूरे ब्राह्मण समाज पर क्यों दर्ज हुआ केस?

बिहार के दरभंगा में कुशेश्वरस्थान के हरिनगर गांव में पैसे के विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया है कि गांव के 70 नामजद और 150 अज्ञात ब्राह्मणों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

3 min read
Google source verification
bihar news . darbhanga news

गांव में जुटे लोग (फोटो-सोशल मीडिया)

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव में दर्ज एक FIR ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। गांव के पूरे ब्राह्मण समुदाय को एक ही FIR में आरोपी बनाया गया है। पुलिस द्वारा FIR दर्ज करने के बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कैलाश पासवान और कुछ अन्य ग्रामीणों के बीच बहस हो रही थी।

वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में कैलाश पासवान कुछ ग्रामीणों के साथ बहस करते हुए अपने बकाया मजदूरी की मांग कर रहे हैं। वीडियो में उन्हें स्थानीय भाषा में, "हमरा पैसा द द, मजदूरी द द" कहते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में गाली-गलौज, आरोप-प्रत्यारोप और हाथापाई भी देखी जा सकती है। इसके बाद, सोशल मीडिया पर लोग आरोप लगा रहे हैं कि इस मामले में SC/ST एक्ट का दुरुपयोग किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, हरिनगर गांव के रहने वाले असर्फी पासवान ने कुशेश्वरस्थान थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने 2015 में एक ग्रामीण के लिए घर बनाया था, लेकिन लगभग 2.5 लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया।

आवेदन में कहा गया है कि यह विवाद 30 और 31 जनवरी की रात को बहस और फिर लड़ाई में बदल गया। आरोप है कि इसी विवाद के बाद कई लोग उनके घर में घुस आए, लाठियों और लोहे की रॉड से उन पर हमला किया, जिससे महिलाओं और एक बच्चे को चोटें आईं, और जातिसूचक गालियां दीं। इसी आधार पर SC/ST एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

एक FIR में 70 नामजद, 100-150 अज्ञात

FIR में गांव के 70 ब्राह्मणों और 100-150 अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। मामले में यह भी दावा किया जा रहा है कि आरोपियों की सूची में कई ऐसे लोग शामिल हैं जो दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में काम करते हैं और घटना के समय गांव में मौजूद नहीं थे।

FIR में इन लोगों का नाम

1. हेमकांत झा पिता स्व त्रिवेणी कान्त झा2. श्रीनाथ पिता स्व शिवू शंकर झा3. सुधांशु झा पिता अरुण झा
4. प्रह्लाद कुमार झा पिता श्याम झा5. रुना झा पिता फुलकांत झा6. सतीश झा पिता मनोज झा
7. पंकज झा पिता स्व कृपाल झा8. मनोज मिश्रा पिता स्व सुरेन्द्र मिश्र9. धीरज झा पिता सुभकांत झा
10. मिठू झा पिता विजय झा11. पवन झा पिता संजय झा12. मनीष झा पिता विनय झा
13. लोपित झा पिता रामस्वरूप झा14. दयाल झा पिता स्व हरिमोहन झा15. लाल मिश्र पिता शिवशंकर मिश्र
16. श्रवण झा पिता गोपाल झा17. सूरज झा पिता जटाशंकर झा18. प्रकाश मिश्र पिता रामापैत मिश्र
19. सत्यम झा पिता सरोज झा20. राजेश झा पिता काशी झा21. महंत मिश्र पिता स्व शिवशंकर मिश्र
22. सीताराम मिश्र पिता स्व हलन मिश्र23. आनन्द झा पिता स्व सुभाष झा24. आदित्य झा पिता टुनटुन झा
25. तरुण झा पिता फुल्कांत झा26. हरहर झा पिता ललकी झा27. नारायण झा पिता ललकी झा
28. त्रिपुरारी झा पिता बीआ झा29. नारायण झा पिता मुन्ना झा30. अर्कनाथ झा पिता स्व हरिवंश झा
31. उदय चन्द्र झा पिता स्व शत्रुधन झा32. अमरनाथ झा पिता स्व हरिवंश झा33. अरुण झा पिता बीजा झा
34. रौशन झा पिता जगरनाथ झा35. संतोष कुमार झा पिता स्व जगदीश झा36. ओमप्रकाश झा पिता शिवजी झा
37. फुलफांत झा पिता स्व सियाराम झा38. नमामि शंकर झा पिता अरुण झा39. प्रह्लाद झा पिता टुन्ना झा
40. लालू झा पिता सोमकांत झा41. शिवम झा पिता हरिबोल झा42. हरिबोल मिश्र पिता शंभू मिश्र
43. शंभू मिश्र पिता बीजो मिश्र44. बीजो मिश्र पिता स्व वेचन मिश्र45. भास्कर झा पिता स्व अशोक झा
46. सौरभ मिश्र पिता रमण मिश्र47. रविशंकर मिश्र पिता अनिल मिश्र48. आशीष झा पिता तरुण झा
49. बिजली मिश्र पिता स्व विलतू मिश्र50. रूपन झा पिता स्व किशुन झा51. नितीश झा पिता शैलेन्द्र झा
52. नवनीत झा पिता शिवानन्द झा53. शिवम झा दोनों के पिता वीणा झा54. संजीत झा पिता स्व बाबू झा
55. काशी झा पिता स्व गोपाल झा56. हेमंत झा पिता स्व त्रिवेणी झा57. गणपेत मिश्र पिता स्व हुलन मिश्र
58. लखी झा पिता कटी झा59. श्रवण मिश्र पिता गोपाल मिश्र60. हिमकर झा पिता रुपन झा
61. विजय झा62. आनंद कुमार झा पिता सिंघेश्वर झा63. लाल बीजा झा पिता स्व सुधीर झा
64. पवन झा पिता संतोष झा65. रजनी झा पिता बाल्मीकि झा66. जगरनाथ झा पिता स्व शिवू झा
67. चन्दन झा पिता टूना झा68. सतन झा पिता स्व मोती69. गुड्डू कुमार झा पिता उदय चंद्र झा
70. सत्यम झा--

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने अब तक इस मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच तथ्यों और सबूतों के आधार पर होगी, सोशल मीडिया के दबाव पर नहीं। बिरौल सब-डिवीजन के DSP प्रभाकर तिवारी का कहना है कि यह मुख्य रूप से पैसों के लेन-देन से जुड़ा विवाद है, जिसे कुछ लोग सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और स्थिति नियंत्रण में है।