
भारतीय खिलाड़ी तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या। (फोटो सोर्स: एक्स@/BCCI)
Tilak Varma Injured: T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा पेट की चोट से जूझ रहे हैं। ये चोट उन्हें राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के दौरान लगी। बुधवार सुबह नाश्ते के बाद उन्होंने पेट में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। रिपोर्ट है कि वह तीन चार हफ्ते के लिए बाहर हो सकते हैं। ऐसे में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की T20I सीरीज से बाहर हो सकते हैं। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप को भी अब एक महीने से कम समय बचा है।
दरअसल, तिलक वर्मा विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे थे। राजकोट में खेलने के दौरान उन्हें पेट में चोट लग गई थी। इसके अगले दिन बुधवार सुबह नाश्ते के बाद उन्होंने तेज पेट दर्द महसूस हुआ। इसके बाद उन्हें तत्काल एक हॉस्पिटल ले जाया गया और बाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के डॉक्टरों ने स्कैन की जांच की।
मेडिकल सलाह के अनुसार, तिलक वर्मा की सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। इस कारण वह कम से कम तीन से चार हफ़्ते के लिए बाहर हो सकते हैं। इस रिकवरी टाइम पीरियड के चलते वह निश्चित रूप से न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच टी20 मैचों की सीरीज मिस कर सकते हैं, जो 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होनी है।
बता दें कि एक साल में तिलक वर्मा भारत के सबसे भरोसेमंद टी20 बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। एशिया कप फाइनल के इस हीरो ने मिडिल ओवर्स में खासकर दबाव वाले चेज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 37 टी20 पारियों में करीब 50 के औसत और 144 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 1,183 रन बनाए हैं। उनकी खास बात ये है कि रन चेज में उनका औसत 68 के करीब रहता है।
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में तिलक वर्मा की जगह किसको टीम में शामिल किया जाएगा? न्यूजीलैंड सीरीज से कहीं ज्यादा टेंशन T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर है, जिसमें भारत अपना पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेलेगा। अगर तिलक की सर्जरी होती है तो उन्हें पूरी तरह से मैच फिट होने के लिए समय लगेगा। ऐसे में वर्ल्ड कप के लिए भारत को स्पेशलिस्ट बल्लेबाज को खोना एक बड़ा झटका होगा।
Updated on:
08 Jan 2026 10:33 am
Published on:
08 Jan 2026 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
