5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मैच पर पाक कप्तान का बड़ा बयान, जानिए क्या बोले सलमान अली आगा

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले क्रिकेट जगत में विवाद गहरा गया है। बांग्लादेश के बाहर होने और पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच न खेलने के फैसले के बीच हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाक कप्तान सलमान अली आगा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

2 min read
Google source verification
Suryakumar Yadav and Salman Ali Agha

Suryakumar Yadav and Salman Ali Agha (Photo - BCCI)

​टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 शुरू होने वाला है, लेकिन टूर्नामेंट से ज्यादा चर्चा मैदान के बाहर चल रहे विवादों की है। बांग्लादेश (Bangladesh) के बाहर होने और फिर पाकिस्तान (Pakistan) के भारत (India) के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने के बाद आज कोलंबो और मुंबई में कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। जहाँ एक तरफ भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपनी टीम की तैयारियों को लेकर उत्साहित दिखे, वहीं पाकिस्तान के नए कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) को मैच बहिष्कार से जुड़े तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।

भारत के खिलाफ मैच पर क्या बोले सलमान?

​आज कोलंबो में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ग्रुप स्टेज की कई टीमों के कप्तान शामिल हुए। वहीं पूरा माहौल भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले 15 फरवरी के मैच पर टिका रहा। पाकिस्तान सरकार के आदेश के बाद पीसीबी (PCB) ने साफ कर दिया है कि वह श्रीलंका में होने के बावजूद भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेंगे। ​जब सलमान से भारत के खिलाफ मैच छोड़ने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही साफ शब्दों में जवाब दिया, "भारत के खिलाफ खेलना या न खेलना हमारे हाथ में नहीं है। हम बोर्ड से जुड़े हुए खिलाड़ी हैं और हमें अपनी सरकार और बोर्ड के निर्देशों का पालन करना है।" उन्होंने आगे यह बताया, "अगर सेमीफाइनल या फाइनल में भारत से सामना होता है, तब भी टीम सरकार की सलाह पर ही काम करेगी।"

आगा को खलेगी बांग्लादेश की कमी

​प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के कप्तान सलमान ने कहा कि कप्तान के तौर पर यह उनका पहला वर्ल्ड कप है और वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बांग्लादेश का पक्ष लेते हुए उन्हें अपना 'भाई' बताया और कहा कि टूर्नामेंट में उनकी कमी खलेगी। सलमान ने टीम के प्रदर्शन पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनका पूरा ध्यान फिलहाल नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैचों पर है ताकि उनकी टीम सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर सकें।