13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ भी मैच नहीं खेल सकेंगे अभिषेक शर्मा? सूर्यकुमार ने बताया कब होगी उनकी वापसी

अभिषेक की वापसी कब होगी अब ये बड़ा सवाल बन गया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया था कि अभिषेक शर्मा अभी भी ठीक नहीं है, वह एक-दो मैच मिस करेगा। इसका मतलब है कि वे रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई वोल्टेज मुक़ाबले में भी नहीं खेलेंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 13, 2026

T20 World Cup 2026

विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (फोटो सोर्स: IANS)

Abhishek Sharm, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का 18वां मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और नामीबिया के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट में इन्फेक्शन की वजह से खेलते हुए दिखाई नहीं दिये। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला और उन्होंने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दी।

अभिषेक की वापसी में लगेगा समय

अभिषेक की वापसी कब होगी अब ये बड़ा सवाल बन गया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया था कि अभिषेक शर्मा अभी भी ठीक नहीं है, वह एक-दो मैच मिस करेगा। इसका मतलब है कि वे रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई वोल्टेज मुक़ाबले में भी नहीं खेलेंगे।

अब भी कमजोर महसूस कर रहे हैं अभिषेक

अभिषेक अस्पताल से वापस आ गए हैं, लेकिन कमजोर महसूस कर रहे हैं। उनका थोड़ा वजन भी कम हुआ है और पेट के गंभीर संक्रमण की स्थिति में पूरी तरह स्वस्थ होकर शीर्ष स्तर का क्रिकेट खेलने लायक ताकत और सहनशक्ति हासिल करने में समय लगता है।

संजू ने सलामी बल्लेबाजी की ज़िम्मेदारी संभाली

अभिषेक की गौरमौजूदगी में संजू ने सलामी बल्लेबाजी की ज़िम्मेदारी संभाली और ताबड़तोड़ शुरुआत की। उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाते हुए 8 गेंद पर 22 रन बनाए। लेकिन लंबा शॉट खेलने की कोशिश में वे दूसरे ओवर में ही आउट हो गए और पवेलियन लौट गए।

नामीबिया के खिलाफ ऐसे हासिल की जीत

भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की दमदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार दूसरी जीत है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप