
नामीबिया के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा की फोटो (इमेज सोर्स: आईएएनएस)
India vs Namibia T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। नामीबिया के खिलाफ 18वें मुकाबले में भारत ने 93 रनों से एकतरफा जीत दर्ज कर न सिर्फ अपना दबदबा दिखाया, बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अगली भिड़ंत से पहले बेहतरीन लय भी हासिल कर ली।
भारत के सलामी बल्लेबाज इशान किशन के ताबड़तोड़ 61 रन और संकट मोचन ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की 52 रनों की धुआंधार पारी ने टीम को 209 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया, जिसके जवाब में नामीबिया की पूरी टीम 116 पर ढेर हो गई। जीत से उत्साहित कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्या कुछ कहा… चलिए जानते हैं।
यूएसए के खिलाफ 29 रन की जीत के बाद भारत ने नामीबिया पर भी बड़ी जीत हासिल की है। अब टीम इंडिया 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ और 18 फरवरी को नीदरलैंड से भिड़ेगी।
इस बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि शुरुआत भले ही थोड़ी धीमी रही हो, लेकिन अब टीम सही लय में आ चुकी है और अब हर मैच बेहद अहम है। हम सब आगे के मैच लिए रेडी हैं।
उनके मुताबिक विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं था, लेकिन इशान किशन और संजू ने बेहतरीन शुरुआत देकर माहौल बना दिया। बीच में कुछ विकेट जल्दी जरूर गिरे, लेकिन शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
सूर्या ने नामीबिया के गेंदबाजों की भी तारीफ की और कहा कि गेंद पिच पर रुककर आ रही थी, फिर भी उन्होंने पूरे जोश के साथ बेहतरीन गेंदबाजी की और अपनी योजनाओं को अच्छी तरह लागू किया।
टीम में वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने भी 4 ओवर डालकर 20 रन दिए और 1 विकेट लिया। कप्तान ने इसे टीम के लिए सकारात्मक संकेत बताया और कहा कि बुमराह अगली चुनौती (पाकिस्तान) के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
प्लेयर ऑफ द मैच रहे हार्दिक पंड्या की तारीफ करते हुए सूर्या ने कहा कि हार्दिक नई गेंद, पुरानी गेंद और डेथ ओवर… हर स्थिति में गेंदबाजी करते हैं। साथ ही उनका आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज टीम को बड़ी मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि अहम मैच में हार्दिक का ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनना टीम के लिए बड़ा फायदा है। उनका ये कॉन्फिडेंस आगे के मैच में काम आएगा। कुल मिलाकर बात ये है कि सूर्या ने साफ कर दिया कि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए पूरी तरह से तैयार। उनके खिलाड़ियों के हौसले सातवें आसमान पर है।
Updated on:
13 Feb 2026 12:27 am
Published on:
13 Feb 2026 12:08 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
