1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज के कोच ने भारत के इस खिलाड़ी से बचके रहने की दी चेतावनी, अभिषेक शर्मा नहीं इसे मानते हैं नंबर 1 प्लेयर!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले वर्चुअल क्वार्टरफाइनल से पहले कोच डैरेन सैमी ने बड़ी चेतावनी दी। खराब फॉर्म के बावजूद सैमी ने भारत के एक खास खिलाड़ी को 'नंबर 1' बताते हुए उसे अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा करार दिया है। जानें किस खिलाड़ी के लिए ऐसा बोले...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Mar 01, 2026

T20 World Cup 2026 , IND vs WI Quarterfinal , Daren Sammy on Varun Chakravarthy , India vs West Indies Eden Gardens , T20 World Cup 2026 Knockout , Varun Chakravarthy No 1 Bowler

कोच डैरेन सैमी और वरुण चक्रवर्ती (photo - espncricinfo)

T20 वर्ल्ड कप 2026, IND vs WI: वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने साफ कर दिया है कि भले ही पिछले दो मैचों में भारत का ये खिलाड़ी थोड़ा महंगा साबित हुआ हों, लेकिन इससे उसकी काबिलियत कम नहीं होती। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस 'करो या मरो' वाले मुकाबले (वर्चुअल क्वार्टरफाइनल) से पहले सैमी ने स्पीन्दर वरुण चक्रवर्ती को टी20 क्रिकेट का नंबर 1 गेंदबाज बताया है।

इस खिलाड़ी से है खतरा

वरुण चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 47 रन लुटाए थे और जिम्बाब्वे के खिलाफ भी उन्हें संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन सैमी का मानना है कि एक-दो खराब मैचों से कोई खिलाड़ी खराब नहीं हो जाता। सैमी ने कहा, 'जहां तक मुझे पता है, वह दुनिया के नंबर 1 टी20 गेंदबाज हैं। हम हर विरोधी का सम्मान करते हैं।' वेस्टइंडीज के पास हर गेंदबाज के लिए खास प्लान है और यह मुकाबला इस पर टिका है कि मैदान पर कौन बेहतर प्रदर्शन करता है।

मैच की अहमियत

ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मैच को सैमी ने 'मैसिव' (बहुत बड़ा) बताया है क्योंकि ये एक नॉकआउट मुकाबला ही होगा। जो जीतेगा वो सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा, जो हार गया वो बाहर। स्टेडियम में माहौल बड़ा रहने वाला है, 80,000 लोग और घर पर 1.4 अरब भारतीयों का समर्थन भारत के साथ होगा। सैमी ने इसे 'डेविड बनाम गोलियथ' (छोटे और बड़े की लड़ाई) जैसा बताया, लेकिन साथ ही 2016 की याद दिलाई जब उनकी टीम ने भारत को हराकर उलटफेर किया था।

टीम की ताकत और रणनीतियां

पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम का स्कोर 83/7 हो गया था, लेकिन होल्डर और शेफर्ड की शानदार साझेदारी ने टीम को 176 तक पहुंचाया। इससे पता चलता है कि वेस्टइंडीज की बैटिंग कितनी गहरी है। वहीं शिमरोन हेटमायर नंबर 3 पर शानदार खेल रहे हैं। सैमी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह अब बहुत मैच्योर और शांत होकर खेल रहे हैं, जिससे टीम को काफी भरोसा मिलता है। वेस्टइंडीज पिछले 10 सालों से सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है। सैमी का लक्ष्य इस बार उस सूखे को खत्म करना है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप