1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भड़के पाकिस्तानी कप्तान, बिना नाम लिए ऐसे साधा बाबर आजम पर निशाना, इनपर फोड़ा ठीकरा

खिताबी रेस से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने बिना नाम लिए बाबर आज़म पर निशाना साधा है। आगा ने कहा कि मिडिल ऑर्डर पिछले कुछ वर्षों से हमारे लिए समस्या बना हुआ है, हमें इस पर जरूर काम करना होगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 01, 2026

Eng vs Pak Match Highlights

पाकिस्‍तान के कप्‍तान सलमान आगा। (फोटो सोर्स: IANS)

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने शनिवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के विरुद्ध भले ही 5 रन से जीत दर्ज की, लेकिन यह टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। खिताबी रेस से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने टॉस और ओस को बड़ा फैक्टर बताया है।

पाकिस्तान ने मैच जीता लेकिन वर्ल्ड कप से बाहर हो गए

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 8 विकेट खोकर 212 रन बनाए। मेहमान टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 या उससे कम रनों पर रोकना था, लेकिन ऐसा न हो सका। श्रीलंका ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 207 रन बना लिए।

टॉस जीतते तो कहानी कुछ और हो सकती थी

खिताबी रेस से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने कहा, "टॉस हारने के बाद मैच हमेशा चुनौतीपूर्ण हो गया था, क्योंकि ओस एक बड़ा फैक्टर थी। अगर हम टॉस जीतते तो कहानी कुछ और हो सकती थी। ओस ने काफी असर डाला। हम अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं कर पाए। उस्मान का आज अच्छा दिन नहीं था, ऐसा हो सकता है। पूरे टूर्नामेंट में हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके। अगर फरहान को थोड़ा और सहयोग मिला होता तो हालात बेहतर हो सकते थे।"

शानदार शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पाकिस्तानी बल्लेबाजी

इस निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को 15.5 ओवरों में पहला झटका लगा, जिसके बाद 8 विकेट खोकर सिर्फ 212 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (100) और फखर जमान (84) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। शेष बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

बिना नाम लिए बाबर आज़म पर साधा निशाना

पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, "मिडिल ऑर्डर पिछले कुछ वर्षों से हमारे लिए समस्या बना हुआ है, हमें इस पर जरूर काम करना होगा। हम मैच को उस तरह खत्म नहीं कर पाए, जैसा हम चाहते थे। हमने 18 ओवर तक अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन बाकी दो ओवरों में विपक्षी टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी की। 160 रन का स्कोर भी शायद डिफेंड करना मुश्किल होता।"

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका का बयान

दूसरी ओर, मैच गंवाने के बाद श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने कहा, "यह एक करीबी मुकाबला था, हम इसे जीत के साथ खत्म कर सकते थे। शाहीन अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी की। कप्तान के तौर पर यह दौर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। हां, हम निराश हैं और मैं अपने प्रशंसकों से माफी मांगना चाहता हूं। दुर्भाग्य से, हमें चोटों का सामना करना पड़ा। भविष्य में उम्मीद है कि ऐसी चोटें न हों। हमारे दो प्रमुख गेंदबाज वानिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना उपलब्ध नहीं थे। उम्मीद है कि वे जल्द लौटेंगे और श्रीलंकाई क्रिकेट के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"

उन्होंने कहा, "कभी-कभी खिलाड़ियों के रूप में हम दबाव महसूस करते हैं। यह एक गलती थी और मैं प्रशंसकों को निराश करने के लिए माफी चाहता हूं। हम सभी को मिले समर्थन के लिए बेहद आभारी हैं। रत्नायके काफी निरंतर रहे हैं और क्रीज का अच्छा उपयोग करते हैं। हमारे पास दुनिथ वेल्लालागे जैसे युवा खिलाड़ी भी हैं, जो लगातार आगे बढ़ रहे हैं।"