1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 छक्के 2 चौके: 245 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने के बावजूद दासुन शनाका पर भड़के लासित मलिंगा

मैच खत्म होने के बाद जब शनाका ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो मलिंगा ने उन्हें जमकर डांट लगाई। मलिंगा उन्हें समझा करे थे कि वह उस गेंद को सामने भी खेल सकते थे और उनसे बेहतर एग्जीक्यूशन की उम्मीद थी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 01, 2026

t20 World Cup 2026

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका और पूर्व दिग्गज गेंदबाज लसित मलिंगा

Dasun Shanaka, Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 50वां मुक़ाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला गया। पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 31 गेंद पर आठ छक्के और दो चौके की मदद से नाबाद 76 रन ठोके। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 245.16 का रहा।

शनाका पर भड़के लसित मलिंगा

शनाका ने अपनी इस आतिशी पारी से पाकिस्तान के मुंह से लगभग जीत छींच ली थी। लेकिन आखिरी ओवर में उनसे एक बड़ी गलती हो गई, जिसके चलते श्रीलंका यह मैच हार गया। मैच हारने के बाद जब शनाका पवेलियन पहुंचे तो श्रीलंका के गेंदबाजी कोच और पूर्व दिग्गज गेंदबाज लसित मलिंगा उनसे नाराज़ हो गए।

शनाका से यहां हुई गलती

दरअसल श्रीलंकाई पारी का आखिरी ओवर शाहीन अफरीदी ने फेंका। श्रीलंका को जीत के लिए 28 रन चाहिए थे, शनाका ने पहली गेंद पर बेहतरीन चौका जड़ा और उसके बाद लगातार तीन छक्के लगाए। अब दो गेंद में छह रन की दरकार थी और ऐसा लग रहा था कि यहां से श्रीलंका मैच निकाल लेगा। लेकिन पांचवी गेंद पर शनाका एक बड़ी गलती कर बैठे। अफरीदी ने यह गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर लो फुलटॉस फेंकी। शनाका ऑफ साइड में शफल कर इसे स्कूप करना चाहते थे। लेकिन गेंद बल्ले से कनेक्ट नहीं हुई और विकेट कीपर के हाथों में चली गई।

अंपायर की गलती से हारा श्रीलंका

अगली गेंद भी शाहीन ने वैसे ही फेंकी और इस पर शनाका लेग साइड में हटकर खेलना चाहते थे। गेंद वाइड की लाइन पर टप्पा खाकर कीपर के पास गई। यह पहली नज़र में वाइड लगी लेकिन मैदानी अंपायर ने सही करार दिया। इससे पाकिस्तान पांच रन से जीत गया।

मैच खत्म होने के बाद जब शनाका ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो मलिंगा ने उन्हें जमकर डांट लगाई। मलिंगा उन्हें समझा करे थे कि वह उस गेंद को सामने भी खेल सकते थे और उनसे बेहतर एग्जीक्यूशन की उम्मीद थी। शनाका ने पहले सफाई देनी चाही, लेकिन मलिंगा का गुस्सा शांत नहीं हुआ। जिसके बाद शनाका शांति से खड़े होकर सुनते रहे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप