रोहित शर्मा, भारतीय क्रिकेटर (Photo Credit- IANS)
Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत के लिए शानदार अर्द्धशतक लगाने वाले धाकड़ भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। मेजबान टीम के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने 97 गेंद में 73 रन की पारी खेली, साथ ही श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी भी की।
शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हुए उन्होंने भारत की ओर से अपनी पारी के दौरान 2 शानदार छक्के लगाए और अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया। दरअसल, मैच में लगाए गए पहले छक्के की बदौलत रोहित शर्मा SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ 150 छक्के लगाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए। रोहित शर्मा ने सभी प्रारूप में SENA देशों के खिलाफ 156 मैच खेले हैं और कुल 151 छक्के लगाए हैं।
खिलाड़ी | देश | मैच | सिक्स |
रोहित शर्मा | भारत | 156 | 151 |
सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 171 | 113 |
शाहिद अफरीदी | पाकिस्तान | 139 | 105 |
एमएस धोनी | भारत | 175 | 83 |
विराट कोहली | भारत | 177 | 83 |
फिलहाल SENA देशों में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व ओपनर मार्टिन गुप्तिल के नाम है। मार्टिन गुप्तिल ने SENA देशों के खिलाफ सभी प्रारूपों में 250 मैच खेले और कुल 309 छक्के लगाए हैं।
खिलाड़ी | देश | मैच | सिक्स |
मार्टिन गुप्तिल | न्यूजीलैंड | 250 | 309 |
ब्रैंडन मैकुलम | न्यूजीलैंड | 307 | 286 |
इयोन मोर्गन | इंग्लैंड | 250 | 244 |
जोस बटलर | इंग्लैंड | 242 | 224 |
एबी डिविलियर्स | साउथ अफ्रीका | 275 | 205 |
डेविड वार्नर | ऑस्ट्रेलिया | 255 | 202 |
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 275 वनडे मैच में 346 छक्के लगाए हैं। इस मामले में टॉप पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हैं, जिनके नाम 398 वनडे में 351 छक्के हैं।
खिलाड़ी | देश | मैच | सिक्स |
शाहिद अफरीदी | पाकिस्तान | 398 | 351 |
रोहित शर्मा | भारत | 275 | 346 |
क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | 301 | 331 |
सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 445 | 270 |
एमएस धोनी | भारत | 350 | 229 |
Updated on:
23 Oct 2025 05:51 pm
Published on:
23 Oct 2025 05:34 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग