
पाकिस्तान टीम (फोटो सोर्स: IANS)
T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने वाली पाकिस्तान टीम के लिए बुरी खबर आ रही है। अब जो रिपोर्ट सामने आ रही है, वह पाकिस्तान टीम की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के एक और मैच रद्द हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो वह सिर्फ दो मैच ही खेल पाएगा। ऐसे में पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में पहले ही बाहर हो सकती है, क्योंकि भारत के खिलाफ मैच छोड़ने पर उसे दो अंक गंवाने ही पड़ेंगे, जबकि एक और मैच में रद्द होने पर सिर्फ एक अंक मिलेगा। इस तरह वह अधिकतम पांच ही तक पहुंच पाएगा।
टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान की टीम भारत, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ ग्रुप ए में है। पाकिस्तान को पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेलना है। लेकिन, इस दिन 80 प्रतिशत बारिश की संभावना के चलते मैच के पूरे होने के आसार बेहद कम हैं और हो सकता है कि इसे रद्द भी कर दिया जाए।
ज्ञात हो कि इसी मैदान पर पाकिस्तान का वार्म-अप मैच भी 4 फरवरी को रद्द हो गया था। अगर अब बारिश उसके पहले मैच में बाधा डालती है तो पाकिस्तान के सुपर 8 में पहुंचने की राह भी कठिन हो जाएगी।
बता दें कि मौसम के लिहाज से पाकिस्तान के लिए खबर अच्छी नहीं है। मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। इतना ही नहीं वीकेंड पर तो आंधी-तूफान की भी उम्मीद है। पाकिस्तान का पहला मैच सुबह 9.30 बजे से खेला जाना है और दौरान बारिश होने की पूरी उम्मीद है। ये मैच बारिश में धुलने पर उसे दो मैच ही बाकी होंगे। इनमें से भी एक मैच उस यूएसए की टीम से होगा, जिसने उसे पिछले टी20 वर्ल्ड कप में हराया था।
पाकिस्तान का पहला मैच बारिश से रद्द होने पर उसे सिर्फ एक अंक मिलेगा। इसके बाद भारत के खिलाफ नहीं खेलने पर दो अंक गंवाने होंगे। ऐसे में यूएसए के खिलाफ मैच एक बार फिर से उसका निर्णायक मुकाबला होगा। अगर वह फिर हारे तो टूर्नामेंट से बाहर होना तय है। हालांकि इसके बाद भी उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ सकता है।
Published on:
05 Feb 2026 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
