
शाहीन अफरीदी (फोटो- IANS)
BAN vs PAK 1st ODI: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने खराब प्रदर्शन को भुलाकर पाकिस्तान की टीम ने अगले साल होने वाले मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी तैयारी के तहत टीम बांग्लादेश दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने पहुंची है। टीम में कई बदलाव किए गए हैं, लेकिन शाहीन अफरीदी का मानना है कि इन बदलावों का मतलब यह नहीं है कि किसी खिलाड़ी को ड्रॉप किया गया है। उनका कहना है कि टीम में युवाओं को मौका दिया जा रहा है, ताकि वर्ल्ड कप 2027 की बेहतर तैयारी की जा सके।
हालांकि सीरीज के पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई और सिर्फ 114 रन पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 114 रन बनाए हैं। इस दौरान फहीम अशरफ ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए और टीम को 100 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा पाकिस्तान की हालत इतनी खराब रही कि सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके।
सलमान आगा का T20 वर्ल्ड कप जैसा खराब फॉर्म यहां भी जारी रहा और वह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कप्तान शहीन शाह अफरीदी भी चार गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बांग्लादेश की ओर से नाहिद राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं मेहदी हसन मिराज ने 10 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद को एक-एक विकेट मिला।
फहीम अशरफ पाकिस्तान के लिए 47 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही पाकिस्तान की टीम 31 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही और पूरी टीम सिर्फ 120 रन पर सिमट गई, जबकि नाहिद राणा ने 5 विकेट लेकर मैच में दबदबा बनाया।
Published on:
11 Mar 2026 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
