11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 के पहले 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन मैदान पर उतरेंगे रोहित और विराट

आईपीएल 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी हो गया है, जहां ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Virat Kohli and Rohit Sharma

विराट कोहली और रोहित शर्मा (फोटो- IANS)

IPL 2026 Schedule Announcement: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के पहले 20 मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैदान पर उतरेगी और उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यानी पहले ही दो दिनों में फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली की झलक देखने को मिल सकती है।

वहीं तीसरे दिन महेंद्र सिंह धोनी भी मैदान पर उतर सकते हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपरस्टार संजू सैमसन भी बल्लेबाजी में अपना दम दिखा सकते हैं। 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले पर फैंस की नजरें इसलिए भी रहेंगी क्योंकि राजस्थान रॉयल्स से निकलकर संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन चुके हैं।