11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिषेक शर्मा के बाद अब ये विस्फोटक बल्लेबाज भी हुआ चोटिल, बुमराह की गेंद लगने पर दर्द से कराहते हुए मैदान पर गिरा

नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए हैं। उनके पैर के अंगूठे में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद लगी, जिसके बाद वे दर्द से कराहते हुए नज़र आए।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 11, 2026

ishan kishan injured

विकेट कीपर बल्लेबाज नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए (Photo - aami_aakash/X)

Ishan Kishan Injured, India vs Namibia, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और नामीबिया के बीच खेला जाएगाव। गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से पहले भारत को एक और झटका लगा है। विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए हैं।

ईशान किशन हुए चोटिल

ईशान नेट्स में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी बुमराह की एक तेज तर्रार यॉर्कर सीधा ईशान के पैर के अंगूठे पर जा लगी। गेंद इतनी तेज थी कि ईशान दर्द से कराहते हुए मैदान पर लेट गए। चोट कितनी गंभीर है, अभी इसको लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। इससे पहले विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है। उनके नामीबिया के खिलाफ खेलने की संभावना न के बराबर है।

अभिषेक भी बीमार

अभिषेक की गैरमौजूदगी में विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन सलामी बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे। अगर ईशान फिट नहीं होते हैं तो भारत के पास कोई अन्य बल्लेबाज नहीं है। इस स्थिति में तिलक वर्मा या सूर्यकुमार यादव ऊपर बल्लेबाजी करते हुए नज़र आ सकते हैं।

भारत ने यूएसए के खिलाफ मुंबई में खेले गए मुकाबले को 29 रन से जीतकर अपने अभियान की शुरुआत की। अब भारतीय टीम 12 फरवरी को नामीबिया, जबकि 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी। टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड के विरुद्ध अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप