12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eng vs WI: इंग्लैंड चारों खाने चित, 10 साल बाद वेस्टइंडीज ने 30 रनों से दी मात… लगातार दूसरी जीत से ग्रुप में जमाया कब्जा

T20 World Cup Eng vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से हराकर न सिर्फ इतिहास दोहराया, बल्कि टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में +1.625 नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर अपना दबदबा भी जमाया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Feb 11, 2026

Eng vs WI

वानखेड़े में इंग्लैंड की करारी हार (इमेज सोर्स: एक्स MS कोहली स्क्रीनशॉट)

T20 World Cup 2026 Eng vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वानखेड़े स्टेडियम ने बुधवार को वो नजारा देखने को मिला, जिसका इंतजार कैरेबियन फैन्स पूरे 10 साल से कर रहे थे। जी हां, आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप में 10 साल बाद…. वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से हराकर न सिर्फ इतिहास दोहराया, बल्कि टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में +1.625 नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर अपना दबदबा भी जमाया। कैरेबियन बल्लेबाजों की आक्रामक खेल शैली और गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के आगे इंग्लैंड की टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई। आइए, स्कोर बोर्ड पर नजर डालते हैं…

वेस्टइंडीज ने बनाए 196 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने सिर्फ 8 रन पर ही अपने दोनों ओपनर खो दिए। इसके बाद शिमरोन हेटमायर और रोस्टन चेज ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 47 रन जोड़े। हेटमायर 12 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद शेरफन रदरफोर्ड ने पारी को संभाला। उन्होंने पहले रोवमैन पॉवेल (14) के साथ 29 गेंदों में 51 रन की पार्टनरशिप की। फिर जेसन होल्डर के साथ 32 गेंदों में 61 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। होल्डर ने सिर्फ 17 गेंदों में 33 रन बनाए। रदरफोर्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए।

बता दें इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवरटन और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और सैम करन को 1-1 विकेट मिला।

इंग्लैंड की टीम 19 ओवरों में 166 रन पर सिमटी

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 166 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शुरुआत में फिल सॉल्ट और जोस बटलर ने अच्छी बल्लेबाजी की और 3.2 ओवर में 38 रन जोड़ दिए। सॉल्ट ने 14 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 30 रन बनाए और फिर आउट हो गए। इसके बाद बटलर ने जैकब बेथेल के साथ 20 गेंदों में 36 रन की साझेदारी की, लेकिन बटलर 21 रन बनाकर आउट हो गए। जैकब बेथेल ने भी 33 रन बनाए।

इंग्लैंड 90 रन तक पहुँचते-पहुँचते अपने 4 विकेट खो चुका था। इसके बाद सैम करन और हैरी ब्रूक ने मिलकर 26 गेंदों में 41 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही इंग्लैंड फिर लगातार विकेट खोता गया। ब्रूक 17 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सैम करन ने 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ नाबाद 43 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। रोस्टन चेज ने 2 विकेट चटकाए, जबकि अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड और शमार जोसेफ ने 1-1 विकेट हासिल किया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप