भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Photo Credit - BCCI@X)
IND-W vs ENG-W, ICC Women's ODI World Cup 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 20वें मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। दरअसल, दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड की ओपनर टैमी ब्यूमोंट को आउट कर ना सिर्फ भारत को पहली सफलता दिलाई बल्कि महिला वनडे क्रिकेट में अपने 150 विकेट भी पूरे कर लिए।
इसके साथ दीप्ति दुनिया की चौथी महिला क्रिकेटर बन गईं, जिन्होंने वनडे में 150 विकेट और 2000 रन बनाए हैं। उनसे पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी, वेस्टइंडीज स्टेफनी टेलर और साउथ अफ्रीका की मरिजाने कैप ने हासिल की थी।
खिलाड़ी | टीम | रन | विकेट |
एलिसे पेरी | ऑस्ट्रेलिया महिला | 4414 | 166 |
स्टेफनी टेलर | वेस्टइंडीज महिला | 5873 | 155 |
मारिजाने कैप | साउथ अफ्रीका महिला | 3397 | 172 |
दीप्ति शर्मा | भारत महिला | 2607 | 153 |
दीप्ति शर्मा महिला वनडे क्रिकेट में 150 विकेट के साथ भारत की दूसरी सबसे सफल गेंदबाज बन गई हैं। उनसे पहले यह कमाल पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने किया था। झूलन ने 204 महिला वनडे मैच में 255 विकेट चटकाए थे।
खिलाड़ी | मैच | विकेट |
झूलन गोस्वामी | 204 | 255 |
दीप्ति शर्मा | 117 | 153 |
नीतू डेविड | 97 | 141 |
नूशीन अल खदीर | 78 | 100 |
राजेश्वरी गायकवाड़ | 64 | 99 |
यहां बता दें कि आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 20वें मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 51 रन देकर 4 विकेट चटकाए। भारत की 28 वर्षीय ऑलराउंडर ने इस मुकाबले में टैमी ब्यूमोंट, एमी जोंस, एलिस कैप्सी और एमा लम्ब को आउट किया।
Updated on:
19 Oct 2025 08:15 pm
Published on:
19 Oct 2025 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Women's World Cup 2025