
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत से बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री गदगद नजर आए (इमेज सोर्स:विकिपीडिया और आईएएनएस)
T20 World Cup India vs Pakistan: भारत की पाकिस्तान पर टी20 वर्ल्ड कप में शानदार जीत से बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री गदगद नजर आए। पाकिस्तान पर चुटकी लेते हुए कहा, “बाप तो बाप होता है।” उन्होंने यह भी कहा कि जैसे “ऑपरेशन सिंदूर” में भारतीय सेना ने दुश्मनों को जवाब दिया था, वैसे ही क्रिकेट मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दे दिया है। इस बीच उन्होंने अपने समर्थकों से ताली बजाकर टीम इंडिया को समर्थन देने की अपील की।
यही नहीं बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि भारत भले ही किसी देश से हारे, लेकिन पाकिस्तान से जीतते रहना चाहिए। पाकिस्तानियों के दिलों पर सांप लोट रहा होगा, लेकिन हम उनसे कहना चाहते हैं कि टेंशन न लो, बाप बाप होता है।
उन्होंने आगे कहा कि इस मैच को टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से जीता है। हमने नहीं… हम तो सिर्फ भगवान से प्रार्थना करते हैं, असली जीत खिलाड़ियों ने दिलाई है। आगे उन्होंने बताया कि जैसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जवाब दिया था, वैसे ही क्रिकेट में हमारे खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को हराया है। अब पाकिस्तान के पास कोई मौका ही नहीं बचा।
बता दें मैच में भारत ने पहले बैटिंग की और 7 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में सिर्फ 114 रन ही बना सकी और पूरी तरह ढेर हो गई।
छतरपुर के बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के मौके पर नजारा बेहद खास रहा। बीते कल रविवार को यहां 307 जोड़ों ने सामूहिक विवाह समारोह में सात फेरे लिए। वाराणसी से आए विद्वान पंडितों ने पूरे विधि-विधान से शादी करवाई। कई जोड़े अपने-अपने पंडित भी साथ लाए थे, जिन्होंने परंपराएं पूरी कराईं। विदाई के साथ तीन दिन चला यह बड़ा आयोजन संपन्न हुआ।
वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन को 30-30 के समूह में मंच पर बुलाया गया। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने हर जोड़े से मिलकर आशीर्वाद दिया। भावनाओं का माहौल इतना गहरा था कि एक दूल्हा शास्त्री के चरणों में गिर पड़ा और भावुक होकर आशीर्वाद लिया। कई बेटियां और दूल्हे गले लगकर रो पड़े।
बता दें इस समारोह में एक नेपाली जोड़े ने भी शादी की। उनकी शादी नेपाली और भारतीय दोनों रीति-रिवाजों से हुई। नेपाल से आए लगभग 50 बाराती भी इस खास पल के गवाह बने।
Published on:
16 Feb 2026 05:46 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
